छत्तीसगढ़ - 13 गाँव मे डायरिया का प्रकोप , 300 से अधिक लोग हुए बीमार , हॉस्पिटल में जगह पड़ी कम

बीजापुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 13 गाँव मे डायरिया का प्रकोप , 300 से अधिक लोग हुए बीमार , हॉस्पिटल में जगह पड़ी कम
बीजापुर 23 जून 2023 - बीजापुर जिले के 13 से ज्यादा गांवों में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ग्रामीण उल्टी , दस्त से ग्रसित हैं। पिछले दो दिनों के अंदर करीब 300 से ज्यादा मरीज इलाज करवाने अस्पताल पहुंचे हैं। अस्पताल में जगह नहीं होने की वजह से मरीजों को गांव के ही बालक आश्रम में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम वहीं मरीजों का इलाज कर रही है। कुछ मरीजों को एक अन्य गांव के अस्पताल में भी शिफ्ट करवाया गया है।

भैरमगढ़ ब्लॉक के मुलचेर , कुलरा पल्ली , मंडेम , सागमेटा सहित अन्य गांव के ग्रामीण डायरिया से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो पिछले 2 दिनों में सबसे ज्यादा मरीज फरसेगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं। भवन छोटा होने की वजह से मरीजों को भर्ती करने जगह नहीं है, इसलिए कई मरीजों को फरसेगढ़ के आश्रम तो कुछ लोगों को पास के ही गांव कुटरू अस्पताल रेफर किया गया इधर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि करीब 12 से ज्यादा ग्रामीणों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों का इलाज कर रहे डॉक्टर रमेश तिग्गा और डॉक्टर निखलेश नंद की मानें तो भीषण गर्मी की वजह से ग्रामीण बीमार हुए हैं। ग्रामीणों के शरीर में पानी की कमी हो गई है। जिससे उन्हें उल्टी , दस्त , बुखार से जूझना पड़ रहा है। हालांकि जन्हें ड्रिप चढ़ाकर ठीक करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों में मलेरिया , शुगर, ब्लड प्रेशर की भी शिकायत देखने को मिल रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH