DGP का करीबी बता कर दो आरक्षकों ने की 12 लाख की ठगी , दोनो के खिलाफ अपराध दर्ज
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर 23 मई - पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में मंदिर हसौद पुलिस ने दो आरक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है , दोनो आरक्षकों पर आरोप है की उन्होंने खुद को डी जी पी का करीबी बताकर छः लोगो से जिला पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी की है।
मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है का है जहां पीड़ित मिथलेश कुमार (प्रथम वाहिनी भिलाई) ने शिकायत दर्ज कराई है की आरक्षक प्रमोद रजक और विजय कुमार राय ने जिला पुलिस बल में भर्ती कराने का झांसा देकर उनसे 12 लाख की ठगी की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 18वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल मनेंद्रगढ़ में पदस्थ आरक्षक प्रमोद रजक और 13 वीं बटालियन में पदस्थ विजय कुमार उर्फ अप्पू राय ने जून 2019 में CAF एवं जिला पुलिस बल में भर्ती कराने का झांसा देकर मिथलेश कुमार से कुल 6 लाख रुपये , प्रमोद निषाद से एक लाख रुपये यश कुमार ध्रुव और दीपक श्रीवास्तव से डेढ़ - डेढ़ लाख रुपये , आरक्षक गंगा प्रसाद साहू से 50 हजार, आरक्षक सेतराम आदिले से 1 लाख और आरक्षक रामकुमार से 50 हजार रुपये इस तरह कुल 12 लाख रुपयों की धोखाधड़ी आरक्षक प्रमोद रजक और विजय राय ने की है। मंदिर हसौद पुलिस ने दोनों के विरुद्घ आपराधिक षड्यंत्र रचने और धोखाधड़ी करने के मामले में अपराध दर्ज कर लिया है
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप