छत्तीसगढ़ - वैशाली नगर के भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का निधन , रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - वैशाली नगर के भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का निधन , रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
दुर्ग 23 जून 2023 - वैशाली नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विद्या रतन भसीन की इलाज के दौरान रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में देर रात लगभग पौने 3 बजे निधन हो गया। वे 76 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को राम नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

बता दें कि विधायक विद्यारतन भसीन का इलाज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चल रहा था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे तथा गुरुवार को दोपहर बाद उनकी हालत एकदम से गंभीर हो गई। उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में तत्काल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, इसी दौरान उनके निधन की खबर फैल गई थी वे अपने पीछे पत्नी चंदर भसीन व दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

गौरतलब हो कि विद्यारतन भसीन दो बार विधायक रह चुके हैं और मौजूदा समय में वैशाली नगर सीट से विधायक थे। इससे पहले वे एक बार भिलाई नगर निगम के महापौर भी रह चुके थे। वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में विद्यारतन भसीन ने कांग्रेस उम्मीदवार बदरुद्दीन कुरैशी को 20 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया था।

विद्या रतन भसीन के पिता चुन्नीलाल भसीन RSS के संस्थापक सदस्यों में से थे। शुरू से ही विद्यारतन भसीन स्वयंसेवक रूप में काम करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सलाहकार सदस्यों में शामिल हुए। पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन प्रेम प्रकाश पांडेय के काफी करीबी रहे। उनके प्रतिनिधि भी थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH