साथ मरने की कसम खा कर प्रेमी जोड़े ने तालाब में लगाई छलांग , प्रेमी तैर कर बाहर निकला और प्रेमिका ,,

उत्तर प्रदेश , 18-08-2020 4:43:16 PM
Anil Tamboli
साथ मरने की कसम खा कर प्रेमी जोड़े ने तालाब में लगाई छलांग , प्रेमी तैर कर बाहर निकला और प्रेमिका ,,
आजमगढ़ 18 अगस्त 2020 - उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र से संदिग्ध हालात में गायब युवती का शव स्कूल के पीछे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सठियांव चौराहे पर आजमगढ़-बलिया मार्ग जाम कर दिया। युवती का शव जिस तालाब में मिला है, वह अपने प्रेमी के साथ ही तालाब में कूदी थी। लेकिन ऐन वक्त पर प्रेमी का इरादा बदल गया और वह तैर कर बाहर निकल आया।

प्रेमी युवक भाग कर कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने घर चला गया। अगले दिन पिता और परिजनों ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत की तो पुलिस उसे पकड़ कर थाने लाई, मृतक युवती के घर के बगल में ही इस युवक का ननिहाल है। युवक अक्सर ही ननिहाल आता था। यहीं उसका मृत युवती के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया।

इस बीच परिजनों ने दोनों को एक दिन एक साथ पकड़ लिया तो पिटाई भी कर दी। परिजनों की रोज-रोज की रोक टोक से प्रेमी युगल परेशान हो उठे थे। शनिवार की रात अचानक ही दोनों लापता हो गए। प्रेमी के अनुसार दोनों ने ही साथ जी न पाने पर मरने का निर्णय लिया और स्कूल के पास स्थित तालाब पर पहुंच गए। मरने के पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग भरी और फिर दोनों ने पोखरी में छलांग लगा दी।

अचानक प्रेमी का मन बदल गया और वह पहले प्रेमिका को बचाने का प्रयास किया लेकिन जब उसे डूबने से बचाने में सफल नहीं हुआ तो खुद तैर कर बाहर आया और भाग कर घर पहुंच गया। सोमवार की सुबह किशोरी का शव पोखरी से बरामद हुआ। इसके बाद तो जैसे ग्रामीण व परिजन आक्रोशित हो उठे और सठियांव चौक पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH