छत्तीसगढ़ - जिस थाने में पदस्थ रह कर दिखाता था दबंगई आज उसी थाने में बेटे के साथ आरोपी बना बैठा है प्रधान आरक्षक

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिस थाने में पदस्थ रह कर दिखाता था दबंगई आज उसी थाने में बेटे के साथ आरोपी बना बैठा है प्रधान आरक्षक
दुर्ग 20 जून 2023 -  भिलाई नगर थाना क्षेत्र आरक्षक से प्रधान आरक्षक बनने की खुशी में दी गई शराब और बकरा पार्टी के दौरान आरक्षक के बेटे और ASI के बीच मारपीट हुई थी. जिसके बाद घायल ASI और आरक्षक को सेक्टर - 09 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.दोनों ही घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. वहीं मारपीट करने वाले प्रधान आरक्षक और उसके बेटे सहित 06 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं एसपी ने आरोपी प्रधान आरक्षक को निलंबित करके विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल भिलाई नगर थाने में तैनात दो सिपाहियों ने प्रमोशन मिलने की खुशी में अपने साथी सहकर्मियों के लिए शराब और बकरा की पार्टी रखी थी. सिपाहियों ने एक वाट्सएप ग्रुप में इस पार्टी के इन्वीटेशन वाला वीडियो डाला था. इसी ग्रुप में नगपुरा पुलिस चौकी का प्रधान आरक्षक आरोपी यशवंत ठाकुर भी था. रविवार की शाम को सिविक सेंटर जयंती स्टेडियम के पास की झाड़ियों में पार्टी बकरा दारू पार्टी शुरू हुई।

 इस पार्टी में हवलदार यशवंत ठाकुर भी पहुंचा था. जहां झाड़ियों में पुलिसकर्मियों में जमकर मदिरा पान किया शराब पीने के बाद यशवंत ठाकुर और भिलाई नगर थाना की पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक प्रेम सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।

शराब पार्टी में दारू के नशे में धुत जब दो आरक्षक भिड़े तो भिलाई नगर थाने के ASI गुप्तेश्वर यादव ने इस झगड़े को शांत करवाया.इसके बाद गुप्तेश्वर यादव के कहने पर प्रेम सिंह ने यशवंत ठाकुर से माफी भी मांग ली.लेकिन समझौते और माफी के बाद भी यशवंत का गुस्सा सिर से नहीं उतरा.यशवंत ने मारपीट की जानकारी अपने बेटे शिवम ठाकुर को दी।

जो एक वाहन और बाइक में 10 से अधिक लड़के लेकर मौके पर पहुंच गया. शराब पार्टी में जैसे ही बदमाशों का दल पहुंचा वैसे ही ASI पर सभी लड़के हॉकी और स्टिक लेकर टूट पड़े.इस दौरान आरोपियों ने ASI को जान से मारने की कोशिश की.आरोपी शिवम ठाकुर ने ASI को घसीटकर चार पहिया वाहन के सामने लाया और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की.लेकिन मौके पर मौजूद सिपाही अनिल गुप्ता ने ASI को बचा लिया. लेकिन आरोपियों ने ASI को छोड़कर सिपाही अनिल गुप्ता की जमकर पिटाई कर दी. वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से मामले को संभाला।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH