छत्तीसगढ़ - प्रेम संबंध टूटने पर युवक ने नाबालिग प्रेमिका को दी धमकी , लव जिहाद का लगाया था आरोप , आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेम संबंध टूटने पर युवक ने नाबालिग प्रेमिका को दी धमकी , लव जिहाद का लगाया था आरोप , आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग 19 जून 2023 - अपनी नाबालिग प्रेमिका से प्रेम संबंध टूटने के बाद खुर्सीपार निवासी एक युवक ने उसे फोन पर धमकियां दी। आरोपित ने कहा कि यदि वो उसके अलावा किसी और से प्यार करेगी तो वो उसके आपत्ति जनक फोटो को वायरल कर देगा और उसे जान से भी मार देगा। किशोरी ने इसकी पुलिस से शिकायत की। 

शिकायत के बाद जब पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो कुछ संगठन के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने इस मामले में लव जिहाद का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। हालांकि जांच में लव जिहाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपित के खिलाफ फोन पर धमकाने और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात को खुर्सीपार थाना में काफी देर तक गहमा गहमी का माहौल रहा। वहां उपस्थित लोगों का आरोप था कि इरफान नाम का आरोपित एक 17 वर्षीय किशोरी को लव जिहाद का शिकार बनाना चाह रहा है। आरोपित ने पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो खींच ली है और उसके नाम पर वो पीड़िता को धमका रहा है। घटना की शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपित और पीड़िता के बीच प्रेम संबंध था। पीड़िता ने आरोपित से बात करने बंद कर दिया था और किसी और युवक से बात करने लगी थी। इससे नाराज होकर आरोपित ने उसे वाट्सएप पर मैसेज भेजकर उसे धमकी दी थी।

जांच में पता चला कि आरोपित के पास पीड़िता की जितनी भी फोटो थी, सभी पीड़िता ने ही खुद खींचकर उसे भेजी थी। यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपित इरफान (20) के खिलाफ फोन पर धमकाने और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है।

खुर्सीपार टीआइ वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के मोबाइल और चैट डाटा की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH