गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध रखना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने रची खौफनाक साजिश , उसके बाद,,,

झारखंड , 19-06-2023 11:25:11 PM
Anil Tamboli
गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध रखना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने रची खौफनाक साजिश , उसके बाद,,,
दुमका 19 जून 2023 - दुमका के सरैयाहाट में 06 जून को 39 वर्षीय पूनम देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सरैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति ने ही अवैध संबंधों के शक में की थी। 06 जून को हत्या करने के बाद वह लगातार 13 दिनों तक पुलिस को अलग अलग मनगढ़ंत कहानियां सुनाकर बरगलाता रहा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्हें पहले ही दिन से हत्यारोपी संजय ठाकुर पर शक था। 

पूरे श्राद्धकर्म के दौरान उस पर कड़ी निगाह रखी गई थी पूछताछ में उसके अलग अलग बयानों से शक यकीन में बदलता गया और आखिरकार उसने हत्या का सारा राज उगल दिया। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की तैयारी में है। यह पूरा मामला दुमका जिला के सरैयाहाट थानाक्षेत्र अंतर्गत सियाखोर गांव का है जहां 06 जून को महिला की लाश उसके घर में खून से लथपथ हालत में मिली थी। उसे कुल्हाड़ी से काटा डाला गया था।

पुलिस छानबीन में जुटी थी और उनकी निगाह संजय की हरकतों पर थी। जाँच के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले। पुलिस ने शक के आधार पर कई बार पति संजय से मुलाकात की और हर बार उसका बयान विरोधा भासी था। पुलिस ने धैर्यपूर्वक छानबीन जारी रखी और बार बार की पूछताछ से संजय धीरे-धीरे टूटने लगा। पुलिस का शक यकीन में बदलने लगा था श्राद्धकर्म खत्म होने के बाद पुलिस ने संजय को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की। इस बार उसने पुलिस के सामने सारा राज खोल दिया।

संजय ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। इस बीच उसे पता चला कि उसकी 39 वर्षीय पत्नी पूनम का अवैध संबंध किसी व्यक्ति के साथ है। यह जानकर वह आग-बबूला हो गया और पत्नी करने की ठान ली। पूर्व नियोजित साजिश के तहत उसने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और पूरी चालाकी से रो रोकर ग्रामीणों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की कहानी सुनाई। पुलिस को भी उसने बरगलाने का प्रयास किया लेकिन उसका झूठ पकड़ा गया।

ताज़ा समाचार

इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH