छत्तीसगढ़ - शाॅपिंग काम्पलेक्स की आग ने लिया विकराल रूप , 03 लोगो की मौत , देखे दिल दहलाने वाला VIDEO

कोरबा , 19-06-2023 10:11:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शाॅपिंग काम्पलेक्स की आग ने लिया विकराल रूप , 03 लोगो की मौत , देखे दिल दहलाने वाला VIDEO
कोरबा 19 जून 2023 - कोरबा में शाॅपिंग काम्पलेक्स में भीषण आगजनी की घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी हैं। बताया जा रहा हैं मरने वालों में एक महिला और दो पुरूष हैं। आपको बता दे कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शाॅपिंग काम्पलेक्स में आज दोपहर भीषण आग लग गयी थी। घटना की जानकारी के बाद कलेक्टर संजीव झा और एसपी यू.उदय किरण मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल मेें भर्ती घायलों में बुरी तरह से धुंए की चपेट में आकर झूलसे तीन लोगों की मौत हो गयी हैं।

पूरा घटनाक्रम कोतवाली थाना के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि आज दोपहर अचानक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित काम्पलेक्टस के उपरी हिस्से में आग लग गयी। बताया जा रहा हैं कि प्रथम तल पर साहेब रेडिमेड कपड़ो की दुकान में शार्ट सर्कीट से आग लगी। इसके बाद जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता, इतनी देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। देखते ही देखते आग उपर से नीचे काम्पलेक्स के दूसरे दुकानों तक पहुंच गयी। इस दौरान उपर भीषण आग में दुकान के कर्मचारी और आम लोग फंस गये थे। जिन्हे निकालने और आग पर काबू पाने के लिए दमकल को बुलाया गया। लेकिन दमकल पहुंचने से पहले ही आग की लपटे और जहरीले धुंए से परेशान लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए काम्पलेक्स के पहली मंजिल की खिड़की से नीचे कूदकर जान बचाई।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दमकल की टीम द्वारा रेस्क्यू आॅपरेशन चलाकर काम्पलेक्स के उपरी हिस्सा में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। वही घटना में करीब आधा दर्जन महिला और पुरूषों ने आनन फानन में काॅम्पलेक्टस के पहले मंजिल से कूदकर अपनी जान बचायी। इस दौरान उपर कई लोग फंसे रहे। जिन्हे मौके पर पहुंची दमकल की टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर नीचे उतारा गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इनमें 2 पुरूष और एक महिला की मौत की खबर सामने आ रही हैं। मृत महिला का नाम रश्मी सिंह बताया जा रहा हैं, जो कि चिरमिरी की रहने वाली हैं। वह शाॅपिंग काम्पलेक्स में खरीदी करने पहुंची थी, तभी इस घटना का शिकार हो गयी।

देखिए जान बचाने के लिए कैसे खिड़की से कूद रहे है लोग :-

ताज़ा समाचार

इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH