छत्तीसगढ़ - ASI और आरक्षक की पिटाई , ASI को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ASI और आरक्षक की पिटाई , ASI को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती
दुर्ग 19 जून 2023 - जयंती स्टेडियम के पास पुलिस कर्मियों की आपसी मारपीट के मामले में SP शलभ कुमार सिन्हा ने नगपुरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक यशवंत सिन्हा को निलंबित कर दिया है साथ ही भिलाई नगर थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है इस मारपीट में घायल ASI गुप्तेश्वर यादव का इस समय इलाज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा है। वही इसी मारपीट में घायल आरक्षक अनिल गुप्ता को प्राथमिक उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मारपीट की घटना जयंती स्टेडियम के पास शाम 06 बजे के करीब हुई है। 

पुलिस कर्मियों की पदोन्नति के उपलक्ष्य में स्टेडियम के समीप झाड़ियों में पार्टी चल रही थी पार्टी में प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर कोतवाली थाने के पेट्रोलिंग में तैनात प्रेम सिंह के मध्य किसी बात पर धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई।

उस दौरान वहां मौजूद ASI गुप्तेश्वर यादव ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवा दिया। इसी दौरान यशवंत ठाकुर ने अपने साथ हुई आप बीती की बात अपने बेटे को मोबाइल पर बता दिया यशवंत ठाकुर का बेटा अपने साथियों को लेकर जयंती स्टेडियम के पास पहुंचा और आव देखा न ताव और बीच बचाव करने वाले ASI गुप्तेश्वर यादव पर टूट पड़े और अच्छी खासी गुप्तेश्वर यादव की पिटाई कर दी ASI गुप्तेश्वर यादव को इलाज के लिए सेक्टर 9 चिकित्सालय ले जाना पड़ा। 

जहां मेडिकल उपचार के उपरांत उन्हें E -1 वार्ड में ही दाखिल कर लिया गया है। जहां इस समय इलाज जारी है। बताया जाता है कि गुप्तेश्वर के सीना , सिर चेहरे पर चोट के ज्यादा निशान हैं मुंह सूज गया है। फिलहाल SP ने इस मामले में अपराध दर्ज करने का निर्देश देते हुए नगपुरा पुलिस चौकी में तैनात हवलदार यशवंत ठाकुर को निलंबित कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH