अवैध संबंध बनाया या पत्नी से तलाक लिया तो चली जाएगी नौकरी , कर्मचारियों के लिए बने सख्त नियम

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध बनाया या पत्नी से तलाक लिया तो चली जाएगी नौकरी , कर्मचारियों के लिए बने सख्त नियम
चीन 19 जून 2023 - चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए नए नियम बनाए हैं. इस नियम के तहत किसी भी कर्मचारी का विवाहेत्तर संबंध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इतना ही नहीं, कंपनी के नए नियम के अनुसार कोई भी कर्मचारी तलाक शुदा नहीं होना चाहिए. इस तरह के नियम चीन के एक झेजियांग स्थित एक कंपनी ने बनाए हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह नियम सभी विवाहित कर्मचारियों पर लागू है. कंपनी की ओर से बनाए गए नए नियम के तहत विवाहेतर संबंधों वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद कंपनी से हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाया जाएगा।

कर्मचारियों को साफ शब्दों में निर्देश 

कर्मचारियों को नियम की व्याख्या करते हुए, एक दस्तावेज में कहा गया है कि कंपनी के आंतरिक प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कर्मचारी को परिवार के प्रति वफादार होना जरूरी है. कंपनी ने साफ़ शब्दों में कहा है कि पति और पत्नी के बीच प्यार होना जरूरी है. पारिवारिक रिश्ता बेहतर होने से कम्पनी के काम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इन चीजों से परहेज करने की हिदायत

परिवार की बेहतर सुरक्षा और काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, सभी कर्मचारी जो विवाहित हैं, विवाहेतर संबंध रखने जैसे अशोभनीय व्यवहार से परहेज करें. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि कोई अवैध संबंध नहीं, कोई रखैल नहीं, कोई विवाहेतर संबंध नहीं और कोई तलाक नहीं।

कंपनी ने स्पष्ट तौर पर अल्टीमेटम दिया है कि नियम का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को नौकरी पर नहीं रखा जाएगा. इतना ही नहीं, कर्मचारियों को कड़े नियम के बारे में जानकारी देने के बाद कंपनी ने कहा है कि हम आशा करते हैं कि सभी कर्मचारी नियमों का पालन करे और परिवार में अपने पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार रखने के अलावा अच्छे कर्मचारी बनने की कोशिश करें।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH