छत्तीसगढ़ - आदिपुरुष फ़िल्म को लेकर टाकीज में तोड़फोड़ , हिंदू संगठनों ने बंद कराया शो

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आदिपुरुष फ़िल्म को लेकर टाकीज में तोड़फोड़ , हिंदू संगठनों ने बंद कराया शो
दुर्ग 18 जून 2023 -  फिल्म आदिपुरुष को लेकर भिलाई में बवाल मचा हुआ है। हिंदूवादी संगठन रविवार शाम वेंकटेश्वरा टाकीज पहुंचे तथा जमकर तोड़फोड़ की और शो को बंद कराया। बाद में पुलिस हस्तक्षेप के बाद शो फिर से शुरू किया गया। भिलाई में आदिपुरुष वेंकटेश्वरा व न्यू बसंत टाकीज में चल रही है। दोनों जगहों पर सुरक्षा के चलते पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम 06 बजे हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नारे बाजी करते हुए वेंकटेश्वरा टाकीज पहुंचे। फिल्म के पोस्टर फाड़े। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ता सिनेमा हाल के भीतर पहुंच गए। हिंदूवादी संगठन के लोग जम कर नारेबाजी करते हुए फिल्म का प्रदर्शन बंद करने की मांग कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिनेमा गृह के संचालक कामेश के साथ मारपीट भी की। जमकर तोड़फोड़ भी की। विरोध को देखते हुए सिनेमा हाल संचालक ने कुछ देर तक फिल्म का प्रदर्शन बंद कर दिया। बाद में पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग वापस चले गए। शो को दोबारा से शुरू किया गया। जिस दौरान हंगामा हुआ उस दौरान सिनेमा हाल में तकरीबन डेढ़ सौ लोग मौजूद थे।

बता दें कि फिल्म आदिपुरुष में भगवान श्रीराम, सीता माता व हनुमान जी के पात्र से छेड़छाड़ व भद्दे संवाद का देशभर में जमकर विरोध हो रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी नाराजगी जताते हुए फिल्म पर प्रतिबंध की बात कह चुके हैं। वहीं दुर्ग सांसद विजय बघेल ने रविवार को दुर्ग पुलिस को ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH