छत्तीसगढ़ - पत्नी के बार बार मायके जाने से परेशान हो कर पति ने उठाया यह कदम

कोरबा , 19-06-2023 1:42:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी के बार बार मायके जाने से परेशान हो कर पति ने उठाया यह कदम
कोरबा 18 जून 2023 - कोरबा जिले के काशी नगर में रोज रोज पत्नी से होते विवाद और उसके बार बार मायके जाने से परेशान पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात के वक्त पत्नी मायके जाने के लिए निकल गई थी, वहीं बेटा सामान लेने के लिए दुकान गया हुआ था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निवास करने वाले 33 वर्षीय शंकर पाल ओपन थिएटर घंटाघर स्थित चौपाटी पर चाय नाश्ते का ठेला लगाता था। पत्नी शोभना पाल के साथ उसकी नहीं बनती थी और हर दिन दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। शंकर अपनी पत्नी के बार-बार मायके जाने से भी परेशान था। शनिवार को भी दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और पत्नी मायके जाने के लिए निकल गई। इसके बाद शंकर ने अपने बेटे को दुकान में कुछ सामान लाने के बहाने भेज दिया और इधर पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।

इधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में व्यक्ति के आदतन शराबी होने और पत्नी से लड़ाई झगड़े की बात सामने आ रही है। साथ ही पता चला है कि वो पत्नी के बार बार मायके जाने से परेशान था। पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम किया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार

छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त

छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत

छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH