छत्तीसगढ़ - देह ब्यापार के अड्डे में दबिस के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ी महीनों से फरार ज्योति शर्मा

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - देह ब्यापार के अड्डे में दबिस के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ी महीनों से फरार ज्योति शर्मा
दुर्ग 18 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के भिलाई के तालपुरी कालोनी के पारिजात B - ब्लाक में रविवार तड़के उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने वहां दबिश दी पुलिस को परिजात ब्लाक में देह व्यापार के साथ ही अन्य तरह की संदिग्ध गतिविधि संचालित होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस ने भारी भरकम बल के साथ कालोनी में छापामार कार्रवाई की। 

कालोनी के घरों से सात महिलाएं , पुरुषों के साथ आपत्ति जनक स्थिति में मिलीं। ये सभी महिलाएं अंबिकापुर और रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं। इनके साथ ही 18 युवकों को भी हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ज्योति सेन उर्फ ज्योति शर्मा नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला के खिलाफ सुपेला थाना में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध है आरोपी महिला ने बस्ती की सैकड़ों महिलाओं को समूह लोन दिलवाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये की ठगी की थी जो FIR दर्ज होने के बाद से फरार थी। आरोपी महिला का मोबाइल लोकेशन पारिजात ब्लाक में मिलता था लेकिन, वहां जाने पर पुलिस को कुछ भी नहीं मिलता था। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इस महिला के खिलाफ सुपेला पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ASP शहर संजय ध्रुव ने बताया कि तालपुरी कालोनी के पारिजात ब्लाक में लंबे समय से अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियों के संचालित होने शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस की एक विशेष टीम बनाकर यहां पर छापामार कार्रवाई की गई। 

आपत्तिजनक हालत में मिली सात महिलाओं को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही 18 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान धोखाधड़ी के मामले में फरार एक महिला भी पकड़ी गई है। कालोनी में लावारिस हालत में खड़ी 14 दो पहिया गाड़ियां मिली हैं। सभी की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH