छत्तीसगढ़ - जमीन के बदले ना नौकरी मिली और ना मुआवजा परेशान किसान ने उठाया यह खौफनाक कदम

कोरबा , 18-06-2023 12:51:55 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जमीन के बदले ना नौकरी मिली और ना मुआवजा परेशान किसान ने उठाया यह खौफनाक कदम
कोरबा 17 जून 2023 - देश की उन्नति के लिए अपने पुरखों की जमीन कोयला खदान को समर्पित करने वाले एक परिवार के सामने ऐसा आर्थिक संकट आया कि परिवार के मुखिया को आत्महत्या करनी पड़ी। दिलहरण की मौत का जिम्मेदार और कोई नहीं बल्कि वह व्यवस्था है जो न्याय दिलाने या देने के पक्ष में नहीं, बल्कि टालने के पक्ष में रहती है। 

SECL की कुसमुंडा परियोजना के लिए जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, उनमें ही शामिल है दिलहरण पटेल का परिवार। चंद्रपुर निवासी दिलहरण पटेल की भूमि को SECL ने अर्जित किया था। इसी भूमि का मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर अन्य लोगों की तरह ही दिलहरण भी संघर्ष कर रहा था।

संघर्ष के दिनों में उसके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि वे दाने दाने के लिए मोहताज हो गए। दिलहरण को तमाम संघर्ष के बाद अहसास हुआ कि न्याय नहीं मिलेगा। इसलिए उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

दिलहरण पटेल के बेटे अमर पटेल ने बताया कि, परिवार को आर्थिक संकट में देखकर उनके पिता परेशान हो जाते थे और निराशा में ही उन्होंने यह कदम उठाया है SECL ने ग्रामीणों से जमीन ली मगर मुआवजा नहीं दिया गौरतलब है कि कोरबा जिले में ही सैकड़ों दिलहरण पटेल हैं जिनकी जमीन खदान के नाम पर लेकर उन्हें भूमिहीन बना दिया गया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH