छत्तीसगढ़ - प्रेमी था पति से ज्यादा प्यारा , प्रेमी के साथ मिल कर पति को उतारा मौत के घाट

कोरबा , 16-06-2023 1:36:23 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी था पति से ज्यादा प्यारा , प्रेमी के साथ मिल कर पति को उतारा मौत के घाट
कोरबा 15 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने अपने सुहाग को ही मौत के घाट उतरवा दिया। फिर अपने पति की गुमशुदगी का ढोंग रिश्तेदारों में करने लगी। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक बंसत कुमार कोसले एनटीपीसी में काम करता था और 14 जून को उसकी लाश स्कूल के पीछे मिली थी।

 जानिए पूरा मामला

दरअसल, 13 जून को बंसत के भाई जगत राम कोसले ने चौकी रजगामार में छोटे भाई के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि बसंत कोसले अमाडांड में किराए से रहता था और एनटीपीसी में कार्य करता था। 13 जून को घर से बच्चों के लिए चिल्ली लाने की बात कहकर निकाला और फिर देर रात तक नहीं लौटा। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया। 14 जून को बसंत की लाश ओमपुर क्वार्टर स्कूल के पीछे मिली। गले में मिले निशान के आधार पर पुलिस ने मामले को हत्या से जोड़कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी सनिता कोसले से पूछताछ की।

प्रेम प्रसंग में की हत्या

कड़ाई से पूछताछ में महिला ने बताया कि दिनेश सोनवानी निवासी दर्राभाटा थाना सीपत बिलासपुर से जान पहचान थी। दोनों का एक दूसरे के घर में आना जाना था। इसी बीच मृतक की पत्नी सनिता कोसले से दिनेश का प्रेम संबंध हो गया। दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे पर महिला का पति बीच में आ रहा था। इस वजह से दोनों ने मिलकर बसंत कुमार की हत्या की प्लानिंग तैयार की। 13 जून को सनिता कोसले ने अपने प्रेमी दिनेश सोनवानी को फोन से संपर्क कर के अमाडांड़ रजगामार बुलाया और पति की हत्या की कहानी रची।

गला घोंटकर हत्या

महिला से हुए पूछताछ के बाद पुलिस ने दिनेश सोनवानी को पकड़ा और पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि अपने साथी सिकंदर शाह के साथ दर्राभाटा सीपत से अपने दोस्त की बाईक में रजगामार आये। यहां से सनिता कोसले को फोन कर बसंत कोसले को शराब दुकान रजगामार ओमपुर के पास भेजने कहा गया। मृतक की पत्नी ने प्लानिंग के तहत ही पति बसंत कुमार कोसले को बच्चों के लिए चिकन चिल्ली लेने के लिए रजगामार भेजा। 

यहां पर आरोपी दिनेश सोनवानी से बसंत की मुलाकात हुई। शराब दुकान से शराब खरीदने के बाद ओमपुर जंगल आये। यहां जमकर शराब पी फिर नशा होने पर दिनेश सोनवानी ने अपने साथी सिकंदर शाह के साथ मिलकर बसंत की गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त गमछा , मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। आरोपी दिनेश सोनवानी , सिकंदर शाह और सनिता को गिरफ्तार कर तीनों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।
छत्तीसगढ़ - प्रेमी था पति से ज्यादा प्यारा , प्रेमी के साथ मिल कर पति को उतारा मौत के घाट

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH