मशहूर बॉलीवुड एक्टर मंगल ढिल्लन का निधन , कैंसर से थे पीड़ित , बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मशहूर बॉलीवुड एक्टर मंगल ढिल्लन का निधन , कैंसर से थे पीड़ित , बॉलीवुड में शोक की लहर
मुंबई 11 जून 2023 - हिंदी और पंजाबी फिल्मों के एक्टर मंगल ढिल्लन का आज सुबह निधन हो गया वे  पिछले कुछ सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. उनका पंजाब के लुधियाना शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. पिछले कुछ समय से उनकी तबियत काफी खराब थी और आज रविवार की सुबह एक्टर ने अंतिम सांस ली और हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया.

वहीं एक्टर यशपाल शर्मा ने ABP न्यूज़ से बातचीत में मंगल ढिल्लन की मौत की पुष्टि की है और बताया कि वे लम्बे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और लुधियाना के कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.वहीं मंगल ढिल्लन के निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. 

मंगल ढिल्लन का जन्म फरीदकोट के एक पंजाबी परिवार में हुआ था. उन्होंने वहीं से शुरुआती पढ़ाई की. इसके बाद वह फैमिली के साथ उत्तर प्रदेश आ गए थे. यहां से वे फिर पंजाब आ गए थे और यहीं से उन्होंने ग्रेजुएशन की थी. 

मंगल ढिल्लन एक एक्टर होने के साथ साथ एक लेखक और फिल्म निर्देशक भी थे. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नाटकों में काम करते हुए की थी. उन्होंने दिल्ली और चंडीगढ़ के रंगमंच पर काम किया और फिर फिल्मों और सीरियल्स की दुनिया में एंट्री की थी. उन्होंनें ढेरों हिंदी फ़िल्मों के साथ साथ कई मशहूर टीवी सीरियलों में कैरेक्टर और निगेटिव भूमिकाएं भी निभाईं थीं।

बता दें कि मंगल ढिल्लन ने खून भरी मांग , जख्मी औरत , दयावान , भ्रष्टाचार , अकेला , विश्वात्मा , अम्बा , अकेला , जिंदगी एक जुआ , दलाल , साहिबान , जैसी कई फिल्मों में काम किया और अपनी एक अलग पहचाई बनाई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH