पति ने बेचा , पिता ने हत्या की FIR दर्ज कराई , आखिर क्या है मामला पढ़े इस खबर में

झारखंड , 08-06-2023 5:56:40 AM
Anil Tamboli
पति ने बेचा , पिता ने हत्या की FIR दर्ज कराई , आखिर क्या है मामला पढ़े इस खबर में
रांची 08 जून 2023 - झारखंड के देवघर में एक महिला शोभा देवी की हत्या की FIR दर्ज कराई गई, पर 48 घंटे के बाद वह खुद पुलिस थाने में हाजिर हो गई। FIR शोभा देवी के पिता ने दर्ज कराई थी और इसमें अपने दामाद को आरोपी बनाया था। इधर पुलिस थाने में हाजिर हुई शोभा देवी के मुताबिक उसे उसके पति ने एक व्यक्ति के पास बेच डाला था, जिसकी चंगुल से वह किसी तरह निकल भागने में सफल रही। मामला देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र का है। 

शोभा की शादी कुछ साल पहले जयंतीग्राम निवासी विक्की दास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पांच लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। एक माह पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसे प्रताड़ित करने का सिलसिला और तेज हो गया। 

शोभा के पिता बहादुर दास के मुताबिक बीते 31 मई को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया गया है। उन्होंने शोभा के ससुराल वालों से बेटी के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। अंतत: उन्होंने 03 जून को उसकी हत्या की FIR कराई। 

इधर बुधवार को शोभा देवी देवघर टाउन थाने में बदहवास हाल में पहुंची। उसने बताया कि उसके पति ने उसे एक व्यक्ति के पास बेच डाला था, जहां से वह किसी तरह भाग निकली। शोभा की हालत ऐसी है कि वह ठीक से बोल तक नहीं पा रही। उसे तीन दिनों से खाना तक नहीं मिला था। बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

IANS

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH