ब्यूटीपार्लर में काम दिलाने के बहाने नाबालिग से कराया देह ब्यापार , ऐसे हुई चंगुल से आजाद

झारखंड , 08-06-2023 4:06:23 AM
Anil Tamboli
ब्यूटीपार्लर में काम दिलाने के बहाने नाबालिग से कराया देह ब्यापार , ऐसे हुई चंगुल से आजाद
रांची 07 जून 2023 - ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने के बहाने कुछ लोग नाबालिग लड़की को अपने साथ धनबाद से रांची लेकर गए. फिर वहां उससे मोबाइल फोन छीना और देह व्यापार के धंधे में उतार दिया. नाबालिग ने पांच दिन बाद जैसे तैसे आरोपियों के पास से अपना मोबाइल ढूंढ निकाला. फिर उनसे छिपकर अपने घर में फोन किया. वहां भाई को आपबीती सुनाई. जिसके बाद नाबालिग के घर वालों ने आरोपियों के सामने कई मिन्नतें कीं।

जिसके बाद कुछ लोग नाबालिग को उसे घर वापस छोड़ कर गए. लेकिन साथ ही इस बारे में किसी से कुछ भी नहीं बताने की सख्त हिदायत दी. इसके बाद पीड़िता के घर वालों ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पीड़िता के घर वालों ने बताया कि वे काफी गरीब परिवार से हैं. कुछ दिन पहले तीन लोग हमारे घर आए थे. एक महिला और दो पुरुष. उन्होंने कहा कि हम आपकी बेटी की नौकरी रांची में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में लगवा देंगे. हम भी उनकी बातों में आ गए और अपनी बेटी को उनके साथ भेज दिया।

परिवार ने बताया इसके पांच दिन बाद हमारे बेटे के मोबाइल पर बेटी का फोन आया. वो बहुत रो रही थी. उसने बताया कि उससे वहां गलत काम करवाया जा रहा है. जिसके बाद हमने उन तीनों लोगों को फोन करके विनती की कि हमारी बेटी को वापस भेज दें. पहले तो उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी. फिर बाद में कुछ लोग हमारे घर आए और बेटी को लौटाते हुए कहा कि अगर हमने इस बारे में किसी को भी कुछ बताया तो अच्छा नहीं होगा।

वहीं, पीड़िता ने बताया कि रांची ले जाते ही आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया. फिर उसे एक कमरे में बंद कर दिया. वहां उसके साथ रोज गंदा काम किया जाता था. बड़ी मुश्किल से उसने पांच दिन बाद अपना फोन ढूंढ निकाला और घर में फोन किया।

जोगता थाने के ASI संतोष कुमार भगत ने कहा कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोप सही पाए जाने पर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. मामले में जांच जारी है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH