पति का टूटा पैर तो तीन बच्चों की मां हुई देवर के साथ फरार , अब पति लगा रहा है थाने का चक्कर

बिहार , 06-06-2023 11:00:36 PM
Anil Tamboli
पति का टूटा पैर तो तीन बच्चों की मां हुई देवर के साथ फरार , अब पति लगा रहा है थाने का चक्कर
भागलपुर 06 जून 2023 - बिहार के भागलपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया जहां एक महिला अपने पति को छोड़कर देवर के साथ फरार हो गई। इस महिला के तीन बच्चे भी हैं, लेकिन उसने उनके बारे में भी नहीं सोचा। तीनों बच्चों और पति को छोड़कर ये महिला प्रेमी देवर के साथ घर से भाग गई। जैसे ही ये मामला सामने आया पीड़ित पति ने थाने में गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस से अपनी पत्नी को खोजने की अपील की है।

मामला भागलपुर जिले के संहौला प्रखंड का है। पीड़ित पति का नाम मो कुद्रतुल्लाह है। उन्होंने बताया कि 6 साल पहले झारखंड के गोड्डा जिले में उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी का नाम अंगूरी खातून है। उनका मायका बलबद्दा थाना क्षेत्र में था। कुद्रतुल्लाह और अंगूरी खातून का मुस्लिम रीति रिवाज के तहत निकाह हुआ था। महिला से उनके तीन बच्चे भी हैं।

पीड़ित पति ने बताया कि शादी के बाद उनका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी चल रहा था। इसी दौरान करीब 3 साल पहले एक हादसा हुआ। कुद्रतुल्लाह ने बताया कि आम के पेड़ पर चढ़ने के दौरान वो गिर गए जिसमें उनका दोनों पैर टूट गया। चलने-फिरने दिक्कत होने लगी। इधर घटना के बाद घर की माली हालत बिगड़ने लगी। पैसे का अभाव होने से इलाज भी नहीं करा सके। जिसके चलते उनका चलना फिरना बंद हो गया और व्हीलचेयर पर आ गए।

दोनों पैर गंवा चुके कुद्रतुल्लाह ने पुलिस से बताया कि इसी बीच पता नहीं उनकी पत्नी और उसके भाई के बीच करीबी बढ़ी। फिर वो अपने देवर के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने सनोखर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मेरा भाई ही फिल्मी आंदज में आंखों के सामने मेरी पत्नी को भगाकर ले गया। उन्होंने कहा कि मैं दिव्यांग होने के कारण कुछ नहीं कर पाया।

उधर खबर ये भी है कि अपने पति और बच्चों को छोड़ फरार महिला अपने देवर के साथ मायके में शादी करना चाहती थी। हालांकि, वहां के लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने इस शादी का विरोध कर दिया। महिला को न घरवालों का साथ मिला न ही स्थानीय लोगों का। वहां के मौलाना ने भी निकाह पढ़ना उचित नहीं समझा। जिसके चलते चाहकर वो लोग शादी नहीं कर सके।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH