सियासत में सब जायज है , इस नेता ने नरेंद्र मोदी को हराने के लिए लिया था भाई के हत्यारों का समर्थन

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सियासत में सब जायज है , इस नेता ने नरेंद्र मोदी को हराने के लिए लिया था भाई के हत्यारों का समर्थन
वाराणसी 06 जून 2023 - एक चर्चित कहावत है कि ‘प्यार और जंग’ में सब कुछ जायज है। इस कहावत का जिक्र यहां इसलिए किया जा रहा है क्योंकि सोमवार को वाराणसी की MP - MLA कोर्ट ने 1991 के अवधेश राय हत्याकांड में बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को दोषी ठहराया तो अवधेश के छोटे भाई अजय राय अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और कोर्ट की चौखट पर सिर झुकाते हुए फैसले का सम्मान किया, लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब सियासी जंग में अजय राय को मुख्तार अंसारी से चुनावी समर्थन लेना पड़ा था और भाई की हत्या को भूलकर उन्होंने चुनावी समर्थन देने के मुख्तार अंसारी के प्रति आभार भी जताया था।

नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़े थे अजय राय

सियासत में कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। यह बात अजय राय और मुख्तार अंसारी पर 100 फीसदी सटीक बैठती है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जब भाजपा प्रत्याशी के तौर नरेंद्र मोदी ने चुनाव लड़ा था तो कांग्रेस ने उनके खिलाफ अजय राय को चुनावी मैदान में उतारा था। तब अफजल अंसारी के नेतृत्व वाले कौमी एकता दल ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ मतों के बंटवारे को रोकने के लिए वाराणसी में कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को समर्थन देने की घोषणा की। आपको बता दें कि अफजल अंसारी मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं, जो फिलहाल बसपा से सांसद है।

मोदी को हराने के दुश्मनों ने मिलाए थे हाथ

साल 2014 में अफजल अंसारी में कहा था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अजय राय के लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा था। अफजल अंसारी ने कहा था कि हमारे एक-दूसरे से अच्छे संबंध न रहे हों, लेकिन मोदी को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों का साथ आना जरूरी था और इसलिए हम अजय राय का समर्थन कर रहे हैं। हमारा पूरा परिवार और पार्टी के नेता राय के लिए प्रचार करेंगे और उनकी जीत के लिए काम करेंगे। हालांकि इस चुनाव की अजय राय की करारी हार हुई थी।

अजय राय ने अंसारी भाईयों को जताया था आभार
कौमी एकता दल की ओर से समर्थन मिलने के बाद अजय राय भी भाई अवधेश राय की निर्मम हत्या को भूल गए और चुनावी समर्थन के लिए अंसारी भाइयों को आभार जताया था। अब मुख्तार अंसारी को ही अवधेश राय हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त मान कर कोर्ट ने दोषी ठहराया है। अवधेश राय की 03 अगस्त 1991 को वाराणसी में उनके लहुराबीर आवास के गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH