छत्तीसगढ़ - युवक ने नकली पिस्टल के साथ बनाई रील्स , वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने थाने बुला कर,,,

कोरबा , 05-06-2023 11:52:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवक ने नकली पिस्टल के साथ बनाई रील्स , वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने थाने बुला कर,,,
कोरबा 05 जून 2023 - इंटरनेट मीडिया में प्रसिद्धि पाने के लिए युवा वर्ग इन दिनों रील्स बनाने में जुटा हुआ है। इस चक्कर में कई बार नियम व कानून की अनदेखी भी कर देता है और इसका खामियाजा उसे उठाना पड़ता है। ऐसा ही एक वाक्या मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सामने आया। यहां एक युवक ने पिस्टल के साथ रील्स बनाई और उसे इंस्टाग्राम में लोड कर दिया। एक रील में युवक यह कहता नजर आ रहा है कि " आप जहां नौकर बन कर आए हैं, हम वहां के मालिक हैं "

जब तक इसकी जानकारी पुलिस को मिली, तब पुलिस ने युवक को थाना बुलाया और उसकी जमकर खातिरदारी करने के साथ ही भविष्य में इस तरह का कार्य नहीं करने की समझाइश दी।

बताया जा रहा है कि अभिषेक लहरे नामक युवक ने नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में अपने अकाउंट पर लोड कर द‍िया था। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसने नकली पिस्टल रखी थी, इस पर पुलिस ने कहा कि नकली पिस्टल रख कर भी रील्स बनाना गलत है और भविष्य में इस तरह की दोबारा कभी भी गलती न होने पाए। युवक ने पुलिस को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की गलती नहीं की जाएगी और नियम कायदे का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

यहां बताना लाजिमी होगा कि सूचना क्रांति के इस युग में रील्स बनाने का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है और आज के दौर में हर वर्ग मोबाइल के माध्यम से रील्स बनाकर रातों रात इंटरनेट मीडिया में प्रसिद्ध होना चाहता है। इस दौरान उनके द्वारा नियम कायदों को भी ताक पर रख दिया जाता है। रील्स बनाने का भूत सबसे अधिक युवा वर्ग पर सवार है, इसके चक्कर में उनके द्वारा कानून को भी हाथ में लिया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH