छत्तीसगढ़ - फोरलेन सड़क के नीचे दफ्न है न्यूज एंकर सलमा सुल्तान की गुमशुदगी का राज , पढ़े पूरी खबर

कोरबा , 05-06-2023 10:28:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फोरलेन सड़क के नीचे दफ्न है न्यूज एंकर सलमा सुल्तान की गुमशुदगी का राज , पढ़े पूरी खबर
कोरबा 05 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के कोरबा में करीब पांच साल पहले लापता हुई एंकर सलमा सुल्तान के शव को लेकर पुलिस के हाथ बड़ी जानकारी लगी है। पुलिस को सलमा सुल्तान का शव कोरबा - दर्री मार्ग पर दफनाए जाने की जानकारी मिली है।

कोरबा पुलिस टेक्नोलॉजी की मदद से सलमा सुल्तान के शव को ढूंढ रही है। शव को ढूंढने के लिए स्कैनिंग मशीन की मदद ली गई है। बता दें कि पुलिस को जिस जगह सलमा के शव के दफन होने की जानकारी मिली है। अब वहां फोरलेन सड़क बन गई है। इसी के कारण स्कैनिंग मशीन की मदद से उसके शव को तलाशा जा रहा है। JCB के द्वारा उस जगह की भी खुदाई की जा रही है, जहां सलमा के शव को दफनाए जाने के संकेत मिले हैं।

दरअसल कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय सलमा सुल्तान करीब पांच साल पहले अचानक लापता हो गई थी। परिवार वालों ने इसके बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस को उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।

हालांकि, पुलिस ने बाद में सलमा सुल्तान के लापता होने के मामले में नए सिरे से दोबारा जांच शुरू की। पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जिस युवक पर उसकी हत्या का आरोप था, वह जिम चलाता था और घटना के बाद से ही फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और आरोपी के यहां काम करने वाली नौकरानी ने घटना से पर्दा उठाया

पुलिस को जांच में पता चला कि उसके प्रेमी ने ही सलमा की हत्या कर शव को कोरबा - दर्री मार्ग पर स्थित भवानी मंदिर के पास दफनाया है। हालांकि, अब पुलिस के सामने चुनौती यह है कि जहां सलमा के शव को दफनाए जाने की बात का पता चला था। वहां अब फोरलेन सड़क है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने टेक्नोलॉजी की मदद से शव को ढूंढने के लिए खुदाई शुरू कर दी है।

दर्री CSP राबिंसन गुड़िया ने बताया कि लापता न्यूज एंकर सलमा सुल्तान के मामले की जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उन सुरागों के आधार पर शव को टेक्नोलॉजी की मदद से ढूंढा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन जगहों पर खुदाई का काम चल रहा है, जहां शव के होने के बारे में संकेत मिले हैं।

बता दें कि करीब छह फीट गहराई में शव के दफन होने की आशंका है। पुलिस ने खुदाई के चलते सड़क का एक रूट बंद कर दिया है। साथ ही मौके पर पुलिस बल भी तैनात है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH