छत्तीसगढ़ - गाँव के बाहर अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

कोरबा , 04-06-2023 2:01:11 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गाँव के बाहर अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
कोरबा 03 जून 2023 - कोरबा जिले के ग्राम गोढ़ी स्थित केवटा डबरी के जंगल में एक युवक की लाश शनिवार को मिली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने विभिन्न थानों में शव की तस्वीर भिजवा दी है, साथ ही युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह कुछ लोग ग्राम गोढ़ी स्थित केवटा डबरी के जंगल से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने युवक की लाश देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, इसे देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। डॉग स्क्वॉड गांव से होते हुए जंगल की ओर जाकर रुक गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। 

थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने कहा कि मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोटवार के माध्यम से आसपास के गांवों में भी मुनादी कराई जा रही है। मृतक की पहचान के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH