छत्तीसगढ़ - जमानत पर छूटते ही सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर मे खेला खूनी खेल

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जमानत पर छूटते ही सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर मे खेला खूनी खेल
कांकेर 03 जून 2023 - कांकेर जिले के दुधावा चौकी क्षेत्र के बिहावापारा में देर रात शोरी दंपत्ति पर हुए जानलेवा हमले में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है, अब इस मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है, पूरी घटना को एक सिरफिरे आशिक ने अंजाम दिया है, जिसने एक माह पूर्व भी इस दंपत्ति की नाबालिग बेटी का अपहरण किया था, जिसके बाद पुलिस में शिकायत के बाद उसके खिलाफ़ FIR दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। जमानत पर छूटते ही उसने फिर से दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे दिया।

पूरे घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतक की भांजी है जो उस वक़्त घर में ही मौजद थी। आरोपी नाबालिग युवती को अपहरण कर कहा ले गया है इसका पता अब तक नहीं चल सका है। पुलिस की दो अलग-अलग टीम तलाश में जुटी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय मरकाम धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र का रहने वाला है जो कि दुधावा में रहकर काम करता था। इस दौरान उसने कुछ दिन प्रताप शोरी के घर में भी काम किया था और इसी दौरान वह उनकी नाबालिग बेटी से एक तरफा प्रेम कर बैठा था। 3 मई को भी आरोपी रात में प्रताप शोरी के घर में घुस आया था और नाबालिग को माता पिता को जान से मार देने की धमकी देकर जबरन ले गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा तो तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया था और आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 354, 363 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।

आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था और बीती रात करीब 1 बजे वो फिर से युवती के घर मे घुस गया और युवती को अपने साथ जबरन ले जाने लगा जब युवती के माता-पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने पास रखे कुल्हाड़ी से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। 

आस पास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते आरोपी युवती का अपहरण कर फरार हो चुका था। हमले में युवती के पिता की मौत हो गई है, जबकि उसकी माँ की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे रायपुर रेफर किया गया है। SDOP मोहसीन खान ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, नाबालिग को सकुशल बरामद करना पहली प्राथमिकता है। दो अलग अलग टीम आरोपी के रिश्तेदारों, दोस्तो सभी से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH