प्रेमी के साथ शादी करने की जिद को लेकर युवक के घर मे धरने पर बैठी प्रेमिका

झारखंड , 31-05-2023 3:43:46 PM
Anil Tamboli
प्रेमी के साथ शादी करने की जिद को लेकर युवक के घर मे धरने पर बैठी प्रेमिका
रांची 31 मई 2023 - झारखंड के बोकारो जिले में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर उसके घर में तीन दिनों तक लगातार धरने पर बैठी रही। गांव वालों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उसने अपना धरना इस आश्वासन पर समाप्त किया कि उसकी शादी उस लड़के से करा दी जाएगी, जिससे वह प्यार करती है। मामला झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत कसमार प्रखंड के रघुनाथपुर गांव का है। 

लड़की इस प्रखंड के रानीटांड़ की रहनेवाली है। लड़की रघुनाथपुर में रहनेवाले युवक चंदन महतो से प्यार करती है। चंदन भी उससे प्यार करता था। चंदन ने करमी को शादी करने का आश्वासन दे रखा था और किसी दूसरे से उसकी शादी नहीं होने देता था। इस बीच वह रोजगार की तलाश में हैदराबाद चला गया। जब युवती को इसकी जानकारी मिली तो वो लड़के के घर रघुनाथपुर पहुंच गयी और तीन दिनों तक बिना खाये-पीये उसके घर में बैठी रही। 

जब लड़के के घरवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। कसमार थाना प्रभारी ने लड़की को समझाया जिसमें यह तय हुआ कि दो दिनों के अंदर हैदराबाद से लौटकर उससे शादी के संबंध में कोई निर्णय लेंगे। इसके बाद लड़की ने धरना खत्म कर दिया। लड़की द्वारा अपने प्यार को पाने के लिए उठाये गये कदम की पूरे गांव में चर्चा हो रही है।

IANS

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH