सक्ती - जुए के अड्डे पर जुआरी बन कर पँहुचे सक्ती TI प्रवीण राजपूत , 02 लाख के साथ 19 जुआरियो को किया गिरफ्तार

सक्ती , 29-05-2023 12:42:26 AM
Anil Tamboli
सक्ती - जुए के अड्डे पर जुआरी बन कर पँहुचे सक्ती TI प्रवीण राजपूत , 02 लाख के साथ 19 जुआरियो को किया गिरफ्तार
सक्ती 28 मई 2023 - सक्ती थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत आज अलग ही वेशभूषा में नजर आए पुरानी जीन्स और टी शर्ट में कमर पर गमझा लपेट ठेठ देहाती अंदाज में अल्हड़ चाल चलते हुए पँहुच गए जुए के अड्डे पर और मचा दिया हड़कम्प।

दरअसल सक्ती SP एम. आर. अहिरे को डभरा थाना क्षेत्र में लंबे समय से बड़ा जुआ संचालित होने की खबर मिल रही थी जिसके बाद SP ने ASP गायत्री सिंह को एक टीम गठित कर जुए के अड्डे पर रेड कार्यवाही के लिए निर्देशित किया SP के निर्देश के बाद एडिसनल एस पी गायत्री सिंह ने सक्ती और हसौद पुलिस की एक गठित किया और सक्ती थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत को इस टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी।

जिसके बाद हसौद थाना प्रभारी नवीन पटेल और प्रवीण राजपूत ने एक रणनीति के तहत ग्रामीणों की वेशभूषा में जुआरी बन कर डभरा थाना क्षेत्र के पतेरापाली नाला के पास संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर पँहुचे और बिना किसी को मौका दिए घेराबंदी कर 19 जुआरियो को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार कर जुआ फड़ से 01 लाख 83 हजार नगद सहित 11 बाईक को जप्त कर आगे की कार्यवाही के लिए डभरा पुलिस को सौप दिया है।

बता दे कि जब से प्रवीण राजपूत ने सक्ती थाने की कमान संभाली है तभी से सटोरियों और जुआरियो ने अपना ठिकाना बदल दिया है अब वे उस सुरक्षित जगह को चुन रहे है जो सक्ती थाने की सीमाक्षेत्र से बाहर है लेकिन आज की कार्यवाही के बाद उन्हें लग रहा होगा कि अब यह जिला ही उनके लायक नही है , बहरहाल इस कार्यवाही के बाद जुआरियो में हड़कम्प मचा हुआ है।
सक्ती - जुए के अड्डे पर जुआरी बन कर पँहुचे सक्ती TI प्रवीण राजपूत , 02 लाख के साथ 19 जुआरियो को किया गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH