स्कूल में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में आया नया मोड़ , प्रिंसीपल और 2 कर्मचारियों पर लगा गैंगरेप के बाद हत्‍या का आरोप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्कूल में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में आया नया मोड़ , प्रिंसीपल और 2 कर्मचारियों पर लगा गैंगरेप के बाद हत्‍या का आरोप
अयोध्या 28 मई 2023 - अयोध्या जिले में एक निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में अब स्कूल के प्रिंसिपल और 2 कर्मचारियों के खिलाफ संस्थान परिसर में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि स्कूल के परिसर में एक इमारत से कथित तौर पर गिरने के बाद शनिवार को इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पीड़िता के पिता के अनुसार, गर्मी की छुट्टी होने के बावजूद 10वीं कक्षा की छात्रा को प्रिंसिपल ने काउंसलिंग सत्र के बहाने शुक्रवार को जल्दी स्कूल आने के लिए कहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 9.50 बजे, स्कूल के अधिकारियों ने पीड़िता के पिता को यह कहते हुए अस्पताल बुलाया कि वह झूले से गिरकर घायल हो गई, लेकिन CCTV फुटेज से पता चला है कि वह इमारत से गिरी थी। अधिकारी ने कहा कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो पीड़िता के पिता को बताया गया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। 

मृतक छात्रा के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि 26 मई की सुबह लगभग 8.30 बजे, स्कूल के प्रधानाचार्य ने साजिश के तहत मेरी बेटी को स्कूल बुलाया, जबकि गर्मी की छुट्टी के लिए स्कूल बंद था। इसके बाद वहां मौजूद दो शिक्षकों ने मेरी बेटी के साथ बलात्कार किया और फिर अपना अपराध छिपाने के लिए उसे स्कूल की छत से फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस महानिरीक्षक (अयोध्या) प्रवीण कुमार ने कहा कि पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी , हत्या के लिए 302 , अपराध को छिपाने के लिए 201 और आपराधिक साजिश के लिए 120-बी के साथ-साथ धारा 3 और धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

आईजी ने कहा कि तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा पीड़िता का पोस्टमार्टम किया जा चुका है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम जांच के निष्कर्षों के अनुसार कड़ी कार्रवाई करेंगे। प्रवीण कुमार ने कहा कि शंका के आधार पर खेल शिक्षक को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH