छत्तीसगढ़ - घर मे घुस कर 14 साल की नाबालिग के साथ रेप , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

कोरबा , 28-05-2023 5:27:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर मे घुस कर 14 साल की नाबालिग के साथ रेप , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
कोरबा 28 मई 2023 - कोरबा जिले के जड़गा चौकी क्षेत्र में 3 महीने पहले नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अलौकिक प्रसाद (25 वर्ष) ने घर में जबरदस्ती घुसकर 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और फिर उसे डरा-धमकाकर किसी और से ये बात नहीं कहने की हिदायत दी थी। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जड़गा चौकी इलाके की है

जानकारी के मुताबिक, गांव का रहने वाले अलौकिक प्रसाद कंवर ने उसी गांव में रहने वाली 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त घर में कोई नहीं था। सभी अपने काम पर गए थे। आरोपी ने किसी से भी घटना का जिक्र करने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी थी। नाबालिग घटना के बाद से डरी-सहमी रहती थी, जिससे घरवालों को शक हुआ।

3 महीने बीतने के बाद नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग ने बताया कि अलौकिक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों ने इस मामले की शिकायत जड़गा चौकी पुलिस से की। 

कटघोरा थाना प्रभारी अश्विनी राठौर ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 376 , 506 , 450 (पॉक्सो एक्ट) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH