स्कूल में टीचर ने छीना मोबाइल तो 14 साल की छात्रा ने हॉस्टल में लगा दी आग , जलने से 20 लोगो की मौत

देश विदेश , 27/05/2023 3:45:28 AM
Anil Tamboli
स्कूल में टीचर ने छीना मोबाइल तो 14 साल की छात्रा ने हॉस्टल में लगा दी आग , जलने से 20 लोगो की मौत
गुयाना 26 मई 2023 - दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना के महदिया सेकेंडरी स्कूल में हाल ही भीषण आग लगने की घटना हुई। इसमें 19 बच्चों की मौत हो गई। अब इस मामले में एक एक स्कूली छात्रा का नाम मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आ रहा है। छात्रा 14 साल की है। छात्रावास में आग लगा दी गई थी। दरवाजे बंद होने के कारण कोई भी बच्चा नहीं बच पाया था।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात को महदिया सेकेंडरी स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में आग लग गई थी. देखते ही देखते इसने स्कूल के एक बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया. कई छात्राएं और स्टाफ इसमें फंस गए. फौरन फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई. लेकिन जब तक आग बुझती तब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी थी।

ये घटना राजधानी जॉर्ज टाउन से लगभग 200 मील की दूरी पर सेंट्रल गुयाना माइनिंग टाउन में हुई थी. अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि आग लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि स्कूल की ही एक छात्रा थी. छात्रा का मोबाइल उसके टीचर ने जब्त कर लिया था. वो इस बात से खफा हो गई थी. गुस्से में उसने खौफनाक कदम उठा लिया. छात्रा खुद भी आग में झुलस गई थी।

पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रा ने आग सिर्फ इसलिए लगाई, क्योंकि स्कूल प्रशासन ने उसके मोबाइल फोन को छीनकर जब्त कर लिया था. दरअसल, स्कूल प्रशासन को पता चल गया था कि छात्रा एक उम्रदराज व्यक्ति के संपर्क में है. इसी के बाद ये एक्शन लिया गया. गुयाना के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेराल्ड गौविया ने बताया कि आरोपी लड़की कि उम्र करीब 14 साल है. जब उसका फोन छीन लिया गया था, तब उसने गर्ल्स हॉस्टल को आग लगाने की धमकी दी थी।

हालांकि, आग लगने के कारण वो लड़की भी जख्मी हो गई, फिलहाल हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी. वहीं, अस्पताल में भर्ती 9 अन्य लोगों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH