छत्तीसगढ़ - अधिकारी का मोबाईल फोन निकालने के लिए जलाशय में 04 दिनों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अधिकारी का मोबाईल फोन निकालने के लिए जलाशय में 04 दिनों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
कांकेर 26 मई 2023 - अब तक आप लोगों की जान बचाने के लिए कई आपरेशन देखे होंगे, पर पखांजूर के परलकोट जलाश्य में एक बेशकीमती फोन के लिए चार दिन तक आपरेशन चलते पहली बार देखा। जो अब चर्चा का विषय बना है। फोन को पानी से निकालने के लिए सोमवार से आपरेशन शुरू किया गया जो आज दिन गुरूवार को फोन निकाल कर ही समाप्त किया गया। इस दौरान गोताखोरों की भी मदद ली गई। पर जब गोताखोर असफल रहे तब पानी निकालने के लिए पंप लगाए गऐ और तीन दिनों तक इन पंपों से पानी निकाल महंगे फोन को निकाला गया।

दरअसल, परलकोट जलाशय के स्कैलवाय का पानी पहली बार खाली किया गया। पखांजूर के परलकोट जलाश्य में फोन निकालने के लिए चलाया गया चार दिनों का रेस्क्यू आपरेशन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी अनुसार रविवार को पखांजूर निवासी और वतर्मान में पखांजूर में ही खाद्य निरीक्षक पद में पदस्थ राजेश विश्वास अपने दोस्तों के साथ परलकोट जलाश्य में पार्टी मनाने गए थे। इसी दौरान परलकोट जलाश्य के स्कैलवाय के पास उनका सवा लाख के आसपास का मंहगा मोबाइल फोन सैमसंग S - 24 अल्ट्रा पानी में गिर गया। जिसके बाद वे परेशान हो गए और सोमवार की सुबह ही परलकोट जलाश्य पहुंच गए। इस दौरान वे आस-पास के उचित मूल्य के दुकानदारों को भी लगा दिया और गांव में रहने वाले गोताखोरों को बुला पहले पानी में फोन खोजने का अभियान शुरू हुआ।

कई घंटो के प्रयास के बाद जब बात नहीं बनी और काफी अधिक पानी होने के कारण आ रही परेशानी को देखते हुए उस स्थान से पानी निकालने का निर्णय लिया गया। जिस स्थान पर फोन गिरा था उस स्थान से परलकोट जलाश्य का अतरिक्त पानी निकालने के लिए स्कैल वाय बनाया गया है और वह हिस्सा उसके नीचे का हिस्सा था जहां गर्मी के दौरान भी उस स्थान पर 10 फिट से अधिक पानी रहता है। साथ ही जलाश्य का पानी नीचे से आता रहता है जिस कारण पानी कम नहीं होता। एसे में पानी निकालने के लिए 30 एचपी के मोटर पंप लगाए गए ताकि तेजी से पानी निकाला जा सके। सोमवार की शाम से पंप चालू किए गए जिसके बाद जलाश्य के स्कैल वाय के नीचे भरा पानी निकालने का काम शुरू हुआ जो आज दिन गुरूवार तक चला। इस दौरान करीब छह फिट पानी कम किया गया इसके बाद गोताखोरों की मदद से मंहगे फोन को खोज निकाला गया।

पखांजूर में पदस्थ खाद्य निरीक्षक स्थानीय है पर अपने कारनामों के कारण हमेशा ही विवादों और चर्चा में रहते हैं। स्वयं के राशन कार्ड के चावल में गड़बड़ी के मामले में वे एक बार सस्पेंड भी हो चुके है। अब अपने महंगे फोन के लिए चार दिन का आपरेशन चला फिर चर्चा में आ गए है। जिस दौरान खाद्य निरिक्षक द्वारा यह आपरेशन चलाया जा रहा था उस दौरान भी स्कैल वाय से लगातार चार दिनों तक पानी निकालने को ले विवाद हो गया। शिकायत के बाद जल संसाधन विभाग के SDO मौके में पहुंचे और पानी निकालने का काम बंद कराया।

जिस जलाश्य में खाद्य निरीक्षक यह आपरेशन चला रहे थे वह जलाश्य जल संसाधन विभाग के अंतर्गत आता है। ऐसे में इस आपरेशन के लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं, जब इस सबंध में सिंचाई विभाग के SDO आर एल धिवर ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी दी गई थी पर उनके द्वारा कुछ फिट ही पानी कम करने को कहा गया था। खाद्य निरीक्षक ने ज्यादा ही पानी निकाल दिया। इसकी जानकारी लगते ही वे मौके में पहुंचे और पानी निकलवाना बंद करा दिया है। उन्हें जानकारी मिली है कि फोन भी मिल गया है।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH