06 बच्चो की माँ को चढ़ा इश्क का बुखार , बाधा बना पति तो उसी के रुपयों से ,,,,

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
06 बच्चो की माँ को चढ़ा इश्क का बुखार , बाधा बना पति तो उसी के रुपयों से ,,,,
गोपालगंज 25 मई 2023 - बिहार के गोपालगंज जिले में एक छह बच्चो की मां पर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के पैसे से ही कांट्रेक्ट किलर बुलाकर पति की हत्या करा दी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में महिला, उसके प्रेमी और कांट्रेक्ट किलर को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि श्रीपुर सहायक थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव में रविवार की रात मछली व्यवसायी ईश मोहम्मद मियां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस चर्चित मामले में पुलिस ने SIT का गठन कर जांच शुरू की। जांच के क्रम में प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मृतक की पत्नी नूरजहां खातून ही इस हत्या की मास्टर माइंड है। मृतक पहले विदेश कमाने चला गया था, उसी दौरान खातून का प्रेम बथुआ बाजार निवासी नौशाद आलम से हो गया।

कुछ दिन पहले ईश मोहम्मद मियां विदेश से आकर घर पर ही मछली का व्यवसाय करने लगा। इसी दौरान उसे अपने पत्नी के प्रेम संबंध को लेकर जानकारी मिली। इसके बाद यह पत्नी के प्रेम में रोड़ा बनने लगा, जो उसकी पत्नी को नागवार गुजरा और उसने हत्या की योजना बना ली। उन्होंने अपने प्रेमी से मिलकर 50 हजार में दो कांट्रेक्ट किलर को तैयार किया और रविवार को रात जब ईश मियां अपने घर के दरवाजे पर सोया था, तब उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सबसे गौर करने वाली बात है कि खिड़की से खातून ने अपने पति की हत्या का लाइव भी देखा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने महिला के प्रेमी प्रेमी बथुआ बाजार का नौशाद आलम , बालेपुर गांव निवासी कांट्रैक्ट किलर मंसूर आलम , कंठी बथुआ का परवेज अंसारी और ईश मोहम्मद मियां की पत्नी नूरजहां खातून को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, तीन गोली, पांच मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में महिला ने जुर्म स्वीकार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH