बड़ी बहन को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना छोटी बहन को पड़ा भारी , मारी गई बेमौत

बिहार , 25-05-2023 1:06:36 AM
Anil Tamboli
बड़ी बहन को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना छोटी बहन को पड़ा भारी , मारी गई बेमौत
हाजीपुर 24 मई 2023 - बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बहन को अपनी बड़ी बहन के अपने प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते देखने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। आरोप है कि बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी छोटी बहन की पहले हत्या कर दी और फिर एसिड से शव को जलाकर बक्शे में बंद कर उसे घर के पीछे फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।

वैशाली के पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि हरि प्रसाद गांव में 15 मई को एक नौ वर्षीय लड़की लापता हुई थी, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लड़की का शव 19 मई को संदिग्ध अवस्था में उसके घर के पीछे से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से इस मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर बड़ी नाबालिग बहन के मोबाइल फोन को जब्त कर कॉल रिकार्ड की जांच की, तब मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक की बड़ी बहन का प्रेम संबंध गांव के ही एक लड़के के साथ चल रहा था। 15 मई की रात छोटी बहन ने दोनों को अंतरंग हालत में देख लिया था। डर की वजह से दोनों ने बच्ची की हत्या कर दी और लाश को बक्से में बंद कर दिया।

पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी प्रेमी, उसकी बहन और उसकी चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अभी भी मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनो नाबालिग बहन के माता पिता किसी संबंधी के यहां गए थे और चाची को जिम्मेदारी सौंपी थी। इस मामले में जंदाहा के थाना प्रभारी विश्वनाथ राम को शिथिलता बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

IANS

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH