मशहूर TV एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत , 50 फुट गहरी खाई में गिरी गाड़ी

बॉलीवुड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मशहूर TV एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत , 50 फुट गहरी खाई में गिरी गाड़ी
मुंबई 24 मई 2023 - आज सुबह की शुरुआत एक दुखद और दिल दहलाने वाली खबर के साथ हुई. नींद खुलते ही पता चला कि पॉपुलर शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय अब इस दुनिया में नहीं रहीं. कार एक्सीडेंट में एक्ट्रेस ने जान गंवा दी. एक्ट्रेस की मौत की खबर ने उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया. कई फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर एक्ट्रेस का एक्सीडेंट कब और कैसे हुआ?

दरअसल, वैभवी कुछ समय से हिमाचल प्रदेश में थीं. सोमवार को वो अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी के साथ घूमने निकली थीं. जानकारी के मुताबिक, वैभवी अपने मंगेतर के साथ उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में थीं. दोनों बंजार की तीर्थन घाटी में घूमने के लिए जा रहे थे. उसी दौरान बंजार के पास सिधवा में उनकी गाड़ी ने अचानक कंट्रोल खो दिया और फिर गाड़ी सड़क से करीब 50 फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

एक्ट्रेस के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जब गाड़ी में वैभवी को देखा तो तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हालांकि, एक्ट्रेस के मंगेतर की जान बच गई. उन्हें हल्की चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने जय सुरेश गांधी को गाड़ी बाहर निकाला. उन्हें इलाज के लिए बंजार अस्पताल में भेजा गया

डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि दोनों बंजार की तीर्थन घाटी घूमने के लिए आ रहे थे. तभी उनके साथ यह दुर्घटना हुई. वैभवी के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है. इसके अलावा बंजार पुलिस की टीम अब दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH