छत्तीसगढ़ - घर मे घुस कर SECL कर्मी की हत्या , अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

कोरबा , 24-05-2023 6:17:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर मे घुस कर SECL कर्मी की हत्या , अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
कोरबा 24 मई 2023 - कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी इलाके में युवक की हुई हत्या की वारदात को 24 घंटे भी नहीं बीती थे की दीपका इलाके में मर्डर की घटना से उर्जाधानी में सनसनी फैल गई है। SECL की गेवरा कॉलोनी के उर्जा नगरी के मकान नंबर 7 में निवासरत जगजीवन रात्रे कि बीती रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई। 

गेवरा में कैटेगरी वन के पद पर कार्यरत 32 वर्षीय जगजीवन रात्रे की पत्नी ने बताया रात्रि लगभग 2:00 बजे कुछ लोग उनके निवास पर आए दरवाजा खटखटाने पर जगजीवन राम ने दरवाजा खोला। पत्नी ने पूछा कौन है तब रात्रे ने बताया कि उनके दोस्त आए हैं और पानी मांग रहे हैं। उसी समय घर आए लोगों ने जगजीवन रात्रे के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मामला दीपका थाना क्षेत्र के SECL गेवरा कॉलोनी के ऊर्जा नगर की है। 

बताया जाता है कि ऊर्जा नगर के मकान नंबर 7 में निवासरत जगजीवन रात्रि के मकान में मंगलवार की रात लगभग 02 बजे कुछ लोग पहुंचे थे, जिन्होंने दरवाजा खोलने के लिए कहा, जैसे ही जगजीवन ने दरवाजा खोला इसी दौरान उन्होंने धारदार हथियार से जगजीवन पर हमला कर दिया। जगजीवन की मौत हो गई। घटना से भयभीत घर में जगजीवन की पत्नी अपने बच्चों को लेकर बगल के कमरे में जाकर छिप गई। हमलावरों के लौटते ही किसी तरह हिम्मत जुटाकर जगजीवन की पत्नी ने इसकी जानकारी अपने पड़ोसियों को और पुलिस को दी।

SECL कर्मी की हत्या की सूचना पाते ही दीपका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के आला अधिकारियों की टीम व डॉग स्कॉट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। SECL कर्मी जगजीवन की हत्या किसने और क्यों की है या अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की टीम सभी पहलू को लेकर जांच कर रही है। इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH