आकाशिय बिजली गिरने से 06 लोगो की मौत , मुख्यमंत्री ने की संवेदना ब्यक्त

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आकाशिय बिजली गिरने से 06 लोगो की मौत , मुख्यमंत्री ने की संवेदना ब्यक्त
पटना 23 मई 2023 - बिहार में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली और कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई। बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस बीच, राज्य के तीन जिलों में वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गई। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को तत्काल चार -चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को राज्य में वज्रपात की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वज्रपात से दरभंगा में 3, बेगूसराय में 2 एवं वैशाली में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के 3 जिलों में वज्रपात से 6 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

IANS

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH