छत्तीसगढ़ - तालाब सौंदर्यीकरण के दौरान ट्रैक्टर पलटा , ट्रैक्टर में दब कर चालक की मौत

कोरबा , 24-05-2023 12:14:12 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तालाब सौंदर्यीकरण के दौरान ट्रैक्टर पलटा , ट्रैक्टर में दब कर चालक की मौत
कोरबा 23 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर मृतक का ही था और गांव के पास तालाब सौंदर्यीकरण के काम में लगा हुआ था। मिट्टी डंप करने के दौरान हादसा हुआ। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चोढ़ा बरहामुड़ा मार्ग के पास तालाब में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है, जहां चोढ़ा के आश्रित ग्राम छिंदपानी निवासी 30 वर्षीय रामप्रकाश मरकाम ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। सोमवार को वह ट्रैक्टर से मिट्टी डंप कर रहा था। काम खत्म होने के बाद ड्राइवर रामप्रकाश घर जाने की तैयारी कर रहा था। ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण वो अनियंत्रित होकर पलट गया।

मृतक के बड़े भाई चंद्रकांत मरकाम ने बताया कि रामप्रकाश की पत्नी और 3 साल का एक बेटा है। मौके पर पहुंची हरदी बाजार थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को जेसीबी के माध्यम से तालाब से निकलवाया। बड़ी मशक्कत के बाद शव को उसके नीचे से निकाला गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हरदी बाजार थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि परिजनों के बयान लिए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH