गर्भवती महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म , शिशुओं का रखा जा रहा ख़ास ध्यान
झारखंड , 23-05-2023 10:12:02 PM
रांची 23 मई 2023 - झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को एक गर्भवती ने पांच बच्चों को जन्म दिया। जिसके बाद पूरे अस्पताल में यह चर्चा का विषय बना रहा। चतरा जिले के इटखोरी स्थित मलकपुर गांव निवासी अनिता कुमारी ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है।
सभी नवजातों का वजन एक किलो के आसपास है, जिसके बाद बच्चों को नियोनेटल वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां इनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।डाक्टरों ने बताया कि बच्चों का वजन कम है, प्री मैचयोर हैं, इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हो गया है। देखभाल की जा रही है। कम से कम एक माह तक बच्चों को बहुत ज्यादा देखभाल की जरुरत है। प्रयास कर रहे हैं कि सभी को स्वस्थ कर दिया जाए। बच्चों के मां की स्थिति ठीक है।
















