छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात , हत्या के बाद सिर कटी लाश को छोटा हाथी में लेकर घूम रहा था आरोपी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ , 23-05-2023 6:07:13 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात , हत्या के बाद सिर कटी लाश को छोटा हाथी में लेकर घूम रहा था आरोपी
सारंगढ़ 23 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ ब्लाक  के ग्राम पंचायत गगोरी में खौफनाक हत्या की घटना सामने आई है। आरोपी खुलेआम गांव में एक व्यक्ति का सर को धड़ से अलग कर डेड बॉडी लेकर छोटा हाथी वाहन में घूम रहा था और गांव पहुंचकर अपनी मौसी मां को डेड बॉडी के बारे में सूचना भी दी थी। 

जिसके बाद गांव में आग की तरह या घटना फैल गई और मौके पर पहुंची सरसीवा पुलिस ने आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद आगे की जांच की जा रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, हत्या को अंजाम क्यों दिया गया इस बात का पता नहीं चल पाया है। इस घटना को देखकर गांव के लोगों के बीच दहशत फैली हुई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रायगढ़ में रहकर छोटा हाथी वाहन चलाकर काम कर रहा था और रायगढ़ में ही इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने करीब 60 किलोमीटर छोटा हाथी वाहन में सर से धड़ को अलग करके अपने गांव गगोरी लाया और फिर बिना डरे वाहन चलाता रहा, इस दरमियान कम से कम चार से पांच थाने से आरोपी निकला, लेकिन कहीं भी कार्यवाही नहीं की गई, यहां पर पुलिस की निष्क्रियता भी हम कह सकते हैं कि मुख्य मार्ग में इस प्रकार से शव को लेकर आया जा रहा था और कार्यवाही नहीं हुई।

बता दें, आरोपी के और भी मामलों में शामिल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। साथ ही नशे का आदि भी बताया गया है, क्योंकि जब पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और पानी पिलाने के लिए पूछा तब उसने कहा कि, मैं पानी नहीं बीयर पी लूंगा जिससे साफ हो गया है कि, वो नशा करता है। फिलहाल सरसीवा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH