मिर्च पावडर छिड़क कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार ,,

उत्तर प्रदेश , 11-08-2020 5:30:17 AM
Anil Tamboli
 मिर्च पावडर छिड़क कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार ,,
झांसी 11 अगस्त 2020 - उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक कर लूटपाट करने वाले लुटेरों  को गिरफ्तार किया है. मध्य प्रदेश के रहने वाले ये लुटेरे पड़ोसी राज्य यूपी और राजस्थान में भी लूट और चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे. यह शातिर गिरोह अपने शिकार पर लाल मिर्च पाउडर से अटैक करता था. इसके बाद वो उसे लूटकर फरार हो जाते थे।

चौकी पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरा मशीन के पास शातिर बदमाश घूम रहे हैं. पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए बताए स्थान पर रेड डालकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए दोनों आरोपी छात्र बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बाइक और लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, कैश, चाकू और मिर्ची का पाउडर बरामद किया है।

लूटपाट से पहले अपने शिकार की करते थे रेकी

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सोनू राजपूत और राकेश किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे थे. पूछताछ में उन्होंने बताया कि लूटपाट के अलावा वो चोरी की कई बड़ी वारदातों को भी अंजाम दे चुके हैं. इस दौरान यदि कोई व्यक्ति उनका पीछा करता था तो वो उसकी आखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक देते थे, और फरार हो जाते थे. पुलिस ने बताया कि किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए यह लुटेरे उसकी पूरी रेकी करते थे.
पूछताछ के दौरान लुटेरों ने पुलिस को यह भी बताया कि वो चोरी के जेवरात मध्य प्रदेश के बबीना में एक सर्राफा व्यापारी के यहां बेचते थे. इसका पता चलने के बाद पुलिस ने लूट और चोरी का सामान खरीदने वाले सर्राफा व्यापारी को भी गिरफ्तार कर लिया ।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH