छत्तीसगढ़ में खाखी हुई दागदार , गांजा तस्करी करते GRP का एक आरक्षक गिरफ्तार , दूसरा आरक्षक फरार

दुर्ग , 23/05/2023 2:05:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में खाखी हुई दागदार , गांजा तस्करी करते GRP का एक आरक्षक गिरफ्तार , दूसरा आरक्षक फरार
दुर्ग 22 मई 2023 - दुर्ग और राजनांदगांव जिले में पदस्थ GRP के दो आरक्षक गांजा तस्करी का कार्य कर रहे थे। दोनों सिपाही ओडिशा के गांजा तस्करों के संपर्क में थे। वे ट्रेन से गांजा मंगवाकर कोचिया तक पहुंचाते थे। रविवार को मोहन नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करों के एक गिरोह को पकड़ा, जिसमें राजनांदगांव GRP का एक सिपाही भी शामिल था। 

उसने जानकारी दी कि दुर्ग के GRP के सिपाही के साथ वो गांजा तस्करी का काम करता था। आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी लगते ही दुर्ग GRP का सिपाही अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। मोहन नगर पुलिस ने चारों आरोपितों के पास से 11 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 01 लाख 14 हजार 500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन के पीछे सूर्या होटल के पास से आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने एक थैले के भीतर प्लास्टिक की बोरी में 11 किलो गांजा छिपाकर रखा था। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में राजनांदगांव GRP में पदस्थ सिपाही शैलेष कुमार ध्रुव (34) निवासी रेलवे कालोनी दुर्ग व तीन कोचिया अजय कुमार ध्रुव (26) निवासी गांधी चौक तितुरडीह दुर्ग , अरुण कुमार यादव (29) निवासी शिव मंदिर के पास तितुरडीह दुर्ग और अजय कुमार वर्मा (30) निवासी ग्राम बम्हनी सुकुल दैहान जिला राजनांदगांव शामिल है।

पूछताछ में आरोपित सिपाही शैलेष कुमार ध्रुव ने पुलिस को जानकारी दी कि वो दुर्ग GRP में पदस्थ सिपाही वसीम अहमद निवासी केलाबाड़ी दुर्ग के साथ मिलकर गांजा तस्करी की चेन चला रहा था। आरोपित सिपाही वसीम अहमद नेे उसे पहले चार से पांच बार गांजा मंगवाकर दिया था। जिसे उसने कोचिया तक पहुंचाया था। आरोपित सिपाही ने ये भी बताया कि वे लोग ओडिशा से गांजा लाकर यहां खपा रहे थे। दूसरा सिपाही वसीम अहमद अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बाकी के गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

जनवरी 2023 में मोहन नगर पुलिस ने GRP दुर्ग के दो सिपाही विकास सिंह और शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। ये दोनों सिपाही दुर्ग GRP में पदस्थ थे और ओडिशा के गांजा तस्करों से गांजा मंगवाकर उसकी सप्लाई करते थे। इन सिपाहियों के साथ मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला आकाश भदौरिया नाम का युवक भी गिरफ्तार हुआ था। आकाश भदौरिया इन दोनों सिपाहियों से गांजा लेने दुर्ग आया था। उस कार्रवाई के बाद गांजा तस्करी का ये दूसरा मामला है, जिसमें GRP के जवानों की संलिप्तता उजागर हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रैक्टर में घुसी तेज रफ्तार बाईक, हादसे में बाईक सवार चार दोस्तो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रैक्टर में घुसी तेज रफ्तार बाईक, हादसे में बाईक सवार चार दोस्तो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
आज से नौतपा शुरू, 09 दिन तक आसमान से बरसेगी आग, जाने नौतपा में क्या करे और क्या ना करे..
आज से नौतपा शुरू, 09 दिन तक आसमान से बरसेगी आग, जाने नौतपा में क्या करे और क्या ना करे..
10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस लाईन स्थित अपने घर मे दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस लाईन स्थित अपने घर मे दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..
पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH