जिला स्तर के अधिकारी ने किया महिला के साथ रेप की कोशिश , खुद को बाथरूम में बंद कर बचाई इज्जत

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिला स्तर के अधिकारी ने किया महिला के साथ रेप की कोशिश , खुद को बाथरूम में बंद कर बचाई इज्जत
भागलपुर 22 मई 2023 - नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर अंचल के सीओ अजय कुमार सरकार को नवगछिया पुलिस ने जमीन दाखिल खारिज के नाम पर एक महिला से जबरदस्ती करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया के लालकोठी स्थित किराए के रूम में नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार पर महिला ने दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है. नारायणपुर सीओ को गिरफ्तार कर नवगछिया महिला थाने में रखा गया है. यह मामला रविवार का है।

वहीं पीड़ित महिला की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में करवाई गई. मिली जानकारी के अनुसार सीओ ने दाखिल - खारिज के लिए बुलाया था. पीड़ित महिला ने ही पुलिस को फोन कर बताया कि नारायणपुर के सीओ उसके साथ जबरदस्‍ती कर रहे हैं

सूचना मिलते ही नवगछिया महिला थाने की पुलिस ने पहुंचकर सीओ को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ि‍त महिला को सीओ के कब्जे से मुक्त कराकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला को दाखिल-खारिज करने के लिए सीओ ने जमीन के कागजात के साथ नारायणपुर के बीडीओ के रूम पर बुलाया था. वहां सीओ ने उसके साथ रेप का प्रयास किया।

इसके बाद पीड़िता ने बाथरूम जाने की बात कहकर पुलिस को फोन किया. घटना की सूचना पाकर DSP मुख्यालय सुनील पांडे ने पहुंचकर जांच की. एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बा‍रीकी से जांच की।

पीड़ित महिला के पति ने कहा कि जमीन का मामला है. उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी के नंबर पर रोज रोज फोन करता था रविवार सुबह भी छह बजे फोन किया था और कहा कि तुम यहां आओ नवगछिया, जिसके बाद मैंने कहा कि क्या बात है तो पत्नी ने कहा कि बार बार कहता है कि तुम नवगछिया आओ. इसके बाद मैंने कहा कि आज रविवार है तो आज क्या काम है. पत्नी बोली कि आज जाना ही होगा जो होगा देखेंगे. समस्या जमीन के म्यूटेशन से जुड़ी है।

DSP मुख्यालय सुनील कुमार पांडे ने कहा कि मामला रेप का है. पीड़िता कह रही है कि मेरे साथ रेप हुआ है. उसके संबध में जांच हो रही है. सीओ की गिरफ्तारी हो चुकी है. गिरफ्तार व्यक्ति अजय कुमार सरकार हैं जो नारायणपुर के सीओ हैं. महिला का फोन आया था कि वहां उसके साथ गलत हो रहा है, वहां पुलिस पहुंची और मौके से सीओ को गिरफ्तार किया गया.FSL टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करेगी. महिला ने बताया है कि जमीन के म्यूटेशन का काम था, उसी के संबंध में आई थी. यहां उसके साथ गलत काम किया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH