7 दिन के दुधमुंहे को पुल पर अकेला छोड़ कर दंपति ने लगाई नदी में छलांग , दोनो के शव बरामद

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
7 दिन के दुधमुंहे को पुल पर अकेला छोड़ कर दंपति ने लगाई नदी में छलांग , दोनो के शव बरामद
मोतिहारी 22 मई 2023 - बिहार के पूर्वी चंपारण में पति - पत्नी की आत्महत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है। दंपती आठ दिन पहले ही माता-पिता बने थे पारिवारिक कलह से तंग आकर दोनों ने नदी में छलांग लगा दी।घंटों तलाश के बाद दोनों का शव बरामद किया गया है। 

बताया गया है कि अब से डेढ़ साल पहले पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के भेड़ियाही निवासी रवींद्र जायसवाल के पुत्र शिवनंदन जायसवाल (25 वर्ष) की शादी चिरैया थाना क्षेत्र के लालबेगिया गांव निवासी राजकिशोर जायसवाल की पुत्री मुस्कान कुमारी (22 वर्ष) से हुई थी। मुस्कान गर्भवती थी। इस कारण वह पिछले डेढ़ महीने से अपने मायके लालबेगिया में रह रही थी। एक सप्ताह पहले मुस्कान ने एक पुत्री को जन्म दिया। दो दिन पूर्व मुस्कान के मायके लालबेगिया में धूमधाम से छठी भोज मनाया गया। इस भोज में पति शिवनंदन, उसकी मां सहित अन्य लोग भी शामिल हुए थे।

पति मोतिहारी से देर रात घर पहुंचा। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच बकझक हो गई। इससे नाराज पति घर से निकल गया। गुस्से में घर से निकले पति के पीछे-पीछे पत्नी मुस्कान भी निकली और दोनों लालबेगिया स्थित सिकरहना नदी घाट पहुंच गए।

इधर, दोनों की मां भी पीछे-पीछे गईं। वहां पहुंचने के साथ पति ने आत्महत्या करने की नीयत से नदी में छलांग लगा दिया। पति के कूदते ही पत्नी भी नदी में कूद गई। दोनों की मां ने नदी में छलांग लगाने से दोनों को रोका भी, लेकिन दोनों नहीं माने।

घटना की सूचना जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। मौके पर स्थानीय गोताखोरों के साथ स्वजन मौके पर पहुंचे। इस बीच चिरैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं अंचलाधिकारी आंनद कुमार गुप्ता ने SDRF की टीम बुलाई। घंटों तलाशी के बाद गोताखोरों ने मुस्कान का शव ढूंढ निकाला। इसके बाद शिवनंदन का शव भी मिला। सीओ व थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे का कारण पारिवारिक कलह को बताया जा रहा है।
7 दिन के दुधमुंहे को पुल पर अकेला छोड़ कर दंपति ने लगाई नदी में छलांग , दोनो के शव बरामद

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH