छत्तीसगढ़ - पति ने पत्नी पर रखा 10 हजार का ईनाम , पता बताने वाले को मिलेगी राशि , 4 महीने से पत्नी है लापता

कोरबा , 20-05-2023 10:21:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति ने पत्नी पर रखा 10 हजार का ईनाम , पता बताने वाले को मिलेगी राशि , 4 महीने से पत्नी है लापता
कोरबा 20 मई 2023 - कोरबा जिले के सिटी कोतवाली इलाके से एक महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई, जिसके परिजन पिछले 4 महीनों से थाने के चक्कर काट-काटकर परेशान हो रहे हैं। मीडिया कर्मियों से बात करते वक्त उसके पति और बच्चों के आंसू छलक आए। पति ने पत्नी का पता बताने वाले को 10 हजार रुपए इनाम देने की भी घोषणा की है। वहीं उसने कलेक्टर से भी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। पति ने कहा कि बस उसकी लापता पत्नी को पुलिस जल्द से जल्द ढूंढ दे, उसके बिना उनकी और बच्चे की जिंदगी रुक सी गई है। 

जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली के संजय नगर सीतामणी इलाके से 17 जनवरी को महिला पूनम देवी तिवारी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। पति श्रीकांत तिवारी ने रिश्तेदारों के यहां पता लगाया और अपने स्तर पर उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद उसने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने भी लापता पूनम को ढूंढने की कोशिश की, सभी थाना क्षेत्रों में उसकी फोटो भिजवाई, साथ ही साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। 

महिला को लापता हुए करीब 4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस को उसे ढूंढने में नाकामी ही हाथ लगी है। मुखबिरों को भी एक्टिव किया गया है। इधर महिला के पति और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा समाचार

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH