छत्तीसगढ़ - किरकिरी होने के बाद कलेक्टर की गाड़ी से हटा काला शीशा , पढ़े पूरी खबर

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - किरकिरी होने के बाद कलेक्टर की गाड़ी से हटा काला शीशा , पढ़े पूरी खबर
मनेंद्रगढ़ 19 मई 2023 - कार की विंडो पर ब्लैक फिल्म (BLACK FILM-काला शीशा) लगाकर चलने वाले कलेक्टर ने किरकिरी के बाद अपनी कार बदल दी है। पिछले दो दिनों से ब्लैक फिल्म वाली विडो कार की वजह से सोशल मीडिया में आलोचना झेलने के बाद आज जब कलेक्टर दफ्तर पहुंचे, तो उनकी कार की विडो से ब्लैक फिल्म गायब थी। दरअसल मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ज्वाइनिंग के बाद से जिस कार की सवारी कर रहे थे, उस कार में ब्लैक फिल्म (काला शीशा) लगा था। फ्रंट शीशा को छोड़ दिया जाये, तो बाकी के 5 विंडो पर काला शीशा लगा था।

इस मामले में जब मीडिया ने एसपी टीआर कोशिमा से बात की थी, तो उन्होंने इस संदर्भ में कलेक्टर से बात कर काला शीशा हटाने को कहने की बात कही थी। शोशल मीडिया में कलेक्टर के कार की तस्वीर लगातार हो रही वायरल और टिप्पणियों के बीच आज कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा की कार बदल गयी है। उनके कार में अब काला शीशा नहीं लगा है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने वाहनों में काला शीशा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। पूर्व में कई बार काले शीशे वाली गाड़ियों से वारदात हो चुका था। क्योंकि ब्लैक फिल्म लगा होने से कार के अंदर की गतिविधियों को देख पाना काफी मुश्किल होता है। लिहाजा मामले में दायर एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कार या चार पहिया वाहनों में काले शीशे के इस्तेमाल पर रोक लगा थी। 

केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के मुताबिक गाड़ी के आगे और पीछे ऐसे शीशे लगे हों ताकि चीजें 70 फीसदी तक साफ-साफ दिखाई दें और बगल की खिड़कियों के लिए दृश्यता स्तर 50 फीसदी हो। न्यायालय ने अतिविशिष्ट लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों सहित हर तरह की कार की खिड़कियों में काले शीशे लगाने पर पाबंदी लगाए जाने की मांग करने वाली एक याचिका की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH