आ गया कलयुग , चाचा और भतीजी ने परिवार के विरोध के बाद भी की शादी

झारखंड , 19-05-2023 2:30:58 AM
Anil Tamboli
आ गया कलयुग , चाचा और भतीजी ने परिवार के विरोध के बाद भी की शादी
पलामू 18 मई 2023 - जैसे-जैसे हम अधुनिक युग में प्रवेश कर रहे हैं वैसे-वैसे रिश्तों की मर्यादा भूलते ही जा रहे हैं। ये बातें हम यूं ​ही नहीं कह रहे हैं। जी हां ऐसी लगातार खबरें आ रही हैं, जिसमें युवक-युवती रिश्तेदारी में ही शादी कर ले रहे हैं। हद तो तब हो जाती है जब भाई बहन ही आपस में शादी रचा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला झारखंड के पलामू जिले से सामने आया है, जहां युवती ने अपने ही चाचा से शादी कर ली। बताया गया कि दोनों ने कोर्ट में शादी की है।

मिली जानकारी के अनुसार आमर पश्चिम टोला निवासी दीपा कुमारी गांव में रहने वाले अभय कुमार पासवान से प्रेम करती थी। बताया गया कि दोनों रिश्ते में चाचा भतीजी लगते हैं। लंबे प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी घर वाले दोनों के प्यार के दुश्मन बन गए। दोनों के परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे, वहीं गांव के लोगों ने भी इस शादी का विरोध किया। इसके बाद मामला थाने तक जा पहुंचा।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला रविवार को ही प्रकाश में आया था। दोनों को थाना लाकर समझाया गया था। मामले में दोनों ही परिवारों के बीच तनाव व मारपीट की नौबत आ गई थी। पुलिस और समाज के लोगों को समझाने के बाद भी आमर पश्चिम टोला गांव निवासी दिलीप पासवान की 23 वर्षीय पुत्री दीपा कुमारी और उसी गांव के प्रवेश पासवान के पुत्र 26 वर्षीय अभय कुमार पासवान शादी करने पर अड़े थे। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी हैं। उनके फैसले पर न तो परिवार राजी था न ही गांव के लोग।

थाना प्रभारी ने कहा कि बालिग होने के कारण लोगों को समझा-बुझाकर थाना से घर भेज दिया गया। खबर है कि बुधवार को दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी कर ली। शादी के बाद उनके गांव लौटने खबर क्षेत्र में आग तरह फैली। गांव को लोग गांव के सिवाने पर आकर गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। उसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसआई मणिकांत मेहरा दल बल के साथ पहुंचकर लोगों को समझाने के प्रयास में लगे थे।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH