छत्तीसगढ़ - दोहरे हत्याकांड का खुलासा , प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए प्रेमी ने दिया था वारदात को अंजाम
सारंगढ़ बिलाईगढ़ , 17-05-2023 6:45:47 PM
सारंगढ़ 17 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में हुए डबल हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। माँ-बेटी की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बेटी के प्रेमी ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों को मौत के घाट उतारा है। आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से पीछा छुड़ाने की नियत से अपने दो अन्य साथियों की मदद से घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद भी उनके नाम का खुलासा नहीं कर रही है।
















