पंचायत का तालिबानी फरमान , युवती ने शादी से किया इंकार तो सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस

झारखंड , 16-05-2023 5:31:52 AM
Anil Tamboli
पंचायत का तालिबानी फरमान , युवती ने शादी से किया इंकार तो सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस
रांची 16 मई 2023 -  झारखंड में पलामू में एक पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद एक युवती के साथ बर्बरता हुई है। भरी पंचायत में उसके गले में जूते की माला पहनाई गई, उसे पीटा गया, उसका सिर मुंडवा कर पूरे गांव में घुमाया गया और उसे रात में जंगल में छोड़ दिया गया। युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उसकी मर्जी के बगैर घर-समाज की ओर से तय की गई शादी को मानने से इनकार कर दिया था। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती को जंगल से बरामद कर लिया है। उसके शरीर के नाजुक अंगों सहित कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। उसे इलाज के लिए पलामू स्थित राजा मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। यह घटना पाटन थाना अंतर्गत जोगीडीह गांव की है। बताया गया कि युवती के माता-पिता नहीं है। उसकी तीन बहनें हैं, जिनकी शादियां हो चुकी हैं। एक भाई है, जो बीमारी की वजह से नि:शक्त हो गया है। उसकी एक बहन ने उसकी शादी उसकी मर्जी के बगैर लातेहार जिले के मनिका निवासी एक युवक के साथ तय कर दी थी। लड़की उससे शादी करने से इनकार कर रही थी। इसके बावजूद 19 अप्रैल को उसके घर बारात पहुंच गई, लेकिन शादी के ठीक पहले युवती बीते 20 अप्रैल को चुपचाप भाग निकली। उसने छतरपुर प्रखंड के एक मंदिर में शरण ले रखी थी।

उसके चचेरे भाइयों ने बीते 10 मई को किसी तरह उसे बुलाया। उसपर फिर से शादी के लिए दबाव डाला गया। लड़की ने इनकार कर दिया तो चचेरे भाइयों ने रविवार को गांव में पंचायत बुलाई। उससे किसी से प्रेम संबंध के बारे में सवाल किया गया। लड़की चुप रही तो उसके साथ पाशविक सलूक किया गया। डंडों से पीटा गया। उसके चचेरे भाइयों और भाभियों सहित गांव के कई लोगों ने मिलकर यह सब किया। उसकी चचेरी भाभी ने खुद कैंची से उसके बाल मूड़ दिए। माथे पर टीका लगा दिया गया। गले में जूते की माला पहनाई गई। गांव में घुमाया गया। इसके बाद उसे तरहसी थाना क्षेत्र के एक जंगल में छोड़ दिया गया। सोमवार को दूसरे गांव के कुछ लोग जब मवेशियों को चराने जंगल पहुंचे तो इस मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने ही उसे तुरंत पलामू स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

IANS

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH