छत्तीसगढ़ - ASI और प्रधान आरक्षक का बेटा निकला लुटेरा , जिले के अलग-अलग थानों में चोरी और लूट के 09 मामले है दर्ज

दुर्ग , 16/05/2023 4:47:09 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ASI और प्रधान आरक्षक का बेटा निकला लुटेरा , जिले के अलग-अलग थानों में चोरी और लूट के 09 मामले है दर्ज
दुर्ग 15 मई 2023 - दुर्ग पुलिस ने लूट के मामले में फरार आरोपी नितीश राजपूत (24 साल) को गिरफ्तार किया है। नीतीश ASI रोहित राजपूत का बेटा है और स्मृति नगर चौकी अंतर्गत साकेत कालोनी कातुल बोर्ड का रहने वाला है। इसने अपने साथी हवलदार भास्कर वाघ के बेटे योगेश वाघ के साथ मिलकर किराये से मकान देखने के बहाने महिला के साथ लूट की थी। 

पुलिस ने आरोपी के पास लूटी गई सोने की चेन, मोबाइल और बाइक जब्त किया है। भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा ने बताया कि 5 मई 2023 को उन्हें सूचना मिली थी कि रात 9 बजे दो लड़के स्मृति नगर सड़क नंबर 130 निवासी पी. सूर्यप्रभा पति पी चिरंजीवलू पी सूर्यप्रभा के पास किराय से कमरा देखने आए और उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने उन्हें कमरा दिखाया और उसके बाद जैसे ही लाइट बंद करने लगी आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन, टॉप्स और दो मोबाइल फोन लूटा और भाग गए। एसपी दुर्ग ने सीएसपी निखिल रखेचा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने सोमवार को नतीश राजपूत को मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर नतीश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने अपने साथी योगेश वाघ के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। 

सीएसपी रखेचा ने बताया कि योगेश वाघ बटालियन में बदस्थ हवलदार भास्कर वाघ का बेटा है। वो 7वीं बटालियन स्टॉफ क्वार्टन नंबर आर/6 में रहता है। पुलिस ने योगेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। नीतीश राजपूत मामले में फरार चल रहा था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। नितीश बटालियन में पदस्थ ASI रोहित राजपूत का बेटा है। ये आदतन आपराधी किस्म का है। इसके खिलाफ पहले से अलग-अलग थानों में चोरी और लूट के 9 अपराध लंबित हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रैक्टर में घुसी तेज रफ्तार बाईक, हादसे में बाईक सवार चार दोस्तो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रैक्टर में घुसी तेज रफ्तार बाईक, हादसे में बाईक सवार चार दोस्तो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
आज से नौतपा शुरू, 09 दिन तक आसमान से बरसेगी आग, जाने नौतपा में क्या करे और क्या ना करे..
आज से नौतपा शुरू, 09 दिन तक आसमान से बरसेगी आग, जाने नौतपा में क्या करे और क्या ना करे..
10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस लाईन स्थित अपने घर मे दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस लाईन स्थित अपने घर मे दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..
पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH