बलौदाबाजार सड़क हादसा , CM भूपेश बघेल ने 4-4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बलौदाबाजार सड़क हादसा , CM भूपेश बघेल ने 4-4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की
बलौदाबाजार 15 मई 2023 - बलौदाबाज़ार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में ट्रक और पिकअप के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। इस हादसे में पिकअप सवार 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने घटना में दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए के सहायता राशि देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार रात पलारी थाना क्षेत्र के गोड़ा पुलिया के पास हुआ है। जहां पिकअप वाहन और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर होने से पिकअप में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। पिकअप वाहन में बच्चे, बुजुर्ग महिला समेत लगभग 20-25 लोग सवार थे जो पारिवारिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव लटुवा लौट रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल वे घटना स्थल पहुंच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी भिजवाया। जहां उनका ईलाज जारी है। वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगतजनों के परिवारों को हिम्मत दे। हम सब दुःख में साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं. इस मुश्किल समय में सहायतार्थ ₹4लाख राशि सभी मृतकों के परिवारों को देने की घोषणा करता हूँ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH