सक्ती जिले वासियो को विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने दी बड़ी सौगात , पढ़े पूरी खबर

सक्ती , 14-05-2023 9:57:04 PM
Anil Tamboli
सक्ती जिले वासियो को विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने दी बड़ी सौगात , पढ़े पूरी खबर
सक्ती 14 मई 2023 - नवगठित जिला मुख्यालय के सक्ती से अड़भार- मालखरौदा रोड में शहर से लगे टेमर में स्थित रेलवे फाटक पर क्षेत्र के नागरिकों की वर्षों पुरानी ओवरब्रिज बनाने की मांग अब कहीं जाकर स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के प्रयासों से पूरी हुई है, दशकों पूर्व इस ब्रिज के निर्माण को लेकर अनेकों नेताओं ने प्रयास किए, किंतु उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी, किंतु अब स्थानीय विधायक की सक्रियता, सजगता एवं क्षेत्र के नागरिकों के प्रति जवाबदेही से आखिरकार टेमर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण को तत्काल स्वीकृति दिलाकर इसकी प्रक्रिया भी प्रारंभ करवा दी है।

इस संबंध में स्थानीय विधायक तथा विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बताया है कि इस ब्रिज का निर्माण करीब 70 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित है, तथा ब्रिज के निर्माण से इस मार्ग से गुजरने वाले प्रतिदिन हजारों की संख्या में नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा तो वही टेमर रेलवे ओवर ब्रिज आए दिन ट्रेनों की भारी आवाजाही के चलते नागरिकों को यहां ट्रेनों के निकलने का इंतजार करना पड़ता था, तथा शीघ्र ही इसका निर्माण समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण कर प्रारंभ हो जाएगा एवं लगभग 6 माह की अवधि में यह ब्रिज का कार्य पूर्ण हो जाएगा ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है।

बता दे कि टेमर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण से सक्ती जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को जहां इसका लाभ मिलेगा, साथ ही इस ब्रिज के निर्माण से शक्ति जिले के अड़भार, मालखरौदा, डभरा, चंद्रपुर, छपोरा, तुण्डरी, नंदेली, खरसिया, अमलडीहा, धुरकोट सहित हजारो गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा नागरिकों का कहना है कि आज घंटो - घंटो उन्हें जो रेलवे फाटक पर खड़े रहना पड़ता था अब उस परेशानी से उन्हें निजात मिल सकेगा।

उपरोक्त ब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद अब लोक निर्माण विभाग सेतु निगम द्वारा ब्रिज के निर्माण को लेकर समस्त सर्वे का कार्य तत्काल पूर्ण किया जाएगा एवं तथा ब्रिज की लंबाई लगभग 500 मीटर होगी एवं रेलवे फाटक के ऊपर ओबी भी स्वीकृत किया गया है।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH